Home उत्तर प्रदेश 236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेश-विदेश

236 करोड़ से तैयार होगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार ने अब प्रदेश में चौथे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण की तैयारी तेज कर दी है। प्रदेश में फिलहाल कानपुर व लखनऊ के स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों का आयोजन होता है, वहीं वाराणसी में निर्माणाधीन इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को भी तेजी से पूरा किया जा रहा है।

इस बीच, सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शुमार गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण व विकास कार्यों को भी धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीएम योगी के विजन अनुसार नियोजन विभाग द्वारा इस विषय में एक विस्तृत खाका तैयार किया गया है। कार्ययोजना के अनुसार, गोरखपुर के ताल नदौर में 236.40 करोड़ रुपए खर्च कर 50 एकड़ भूमि पर 18 महीनों में निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।

वैश्विक संस्थाओं के मानकों अनुरूप होगा निर्माण

गोरखपुर में बनने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य परिसर का निर्माण 45 एकड़ में होगा जबकि 5 एकड़ में अन्य सुविधाओं का विकास होगा। यह स्टेडियम एयरपोर्ट से 23.6 किमी, राप्तीनगर बस अड्डे से 22 किमी तथा गोरखपुर जंक्शन से 20.8 किमी की दूरी पर स्थित होगा तथा उत्तम कनेक्टिविटी को प्रशस्त करने के लिए इसे संपर्क मार्ग के जरिए गोखपुर-वाराणसी हाइवे (एनएच-24) से जोड़ने की तैयारी है।

आईसीसी समेत विभिन्न वैश्विक संस्थाओं के मानकों के अनुसार इस 2 मंजिला क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होगा। इसमें 7 मुख्य पिच व 4 प्रैक्टिस पिच होंगी तथा यह 30 हजार दर्शकों की क्षमता युक्त होगा। यह स्टेडियम मल्टीपर्पज यूज मॉड्यूल पर बनेगा, यानी यहां इंटरनेशनल क्रिकेटिंग इवेंट्स के साथ ही अन्य बड़े कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा सकेगा।

1500 गाड़ियों की पार्किंग का होगा निर्माण

गोरखपुर इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम को ईपीसी मोड पर बनाए जाने की तैयारी है। इसके अंतर्गत स्टेडियम परिसर में एंट्री गेट्स, सिक्योरिटी चेक प्वॉइंट्स, ईस्ट व वेस्ट स्टैंड तथा नॉर्थ व साउथ पवेलियन का निर्माण किया जाएगा। परिसर में 1500 गाड़ियों की पार्किंग की क्षमता भी होगी। ईस्ट स्टैंड में 14,490 तथा वेस्ट स्टैंड में 14,490 के दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी।

इन दोनों स्टैंड्स में 28,980 दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। दोनों स्टैंड में ग्राउंड फ्लोर पर पार्किंग की व्यवस्था होगी। यहां दर्शकों के लिए कॉनकोर्स, टॉयलेट, पेयजल व्यवस्था, सर्विस रूम, फर्स्ट एड रूम, मर्केंडाइज स्टोर, वीडियो बोर्ड व मिड विकेट कैमरा प्लैटफॉर्म का निर्माण किया जाएगा।

साउथ पवेलियन में प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम का होगा निर्माण

नॉर्थ पवेलियन में 208 वीआईपी सीटिंग वाली गैलरी व 382 सीटिंग वाली मीडिया व ब्रॉडकास्टर्स गैलरी का निर्माण होगा। यहां ग्राउंड फ्लोर पर मीडिया एंट्रेंस लॉबी, ब्रॉडकास्टिंग कंट्रोल रूम, इक्विप्मेंट्स स्टोर रूम, किचन, स्टोर, सर्विसेस व यूटिलिटी एरिया का निर्माण होगा। पहले फ्लोर पर स्टेडियम सिक्योरिटी ऑफिसेस का निर्माण होगा जिसमें पुलिस, ब्रॉडकास्टिंग स्पॉन्सर रूम, मीडिया लाउंज व सर्विस व यूटिलिटी एरिया का निर्माण होगा।

दूसरे फ्लोर पर रिटन प्रेस ट्रिब्यून, टीवी व रेडियो कॉमेंटेटर बॉक्स तथा मीडिया डाइनिंग एरिया का निर्माण होगा। स्टेडियम की छत पर मेन कैमरा प्लैटफॉर्म का भी निर्माण किया जाएगा। इसी प्रकार, साउथ पवेलियन में प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम व प्लेयर्स-मैच ऑफिशियल्स एरिया बनेगा। यहां पर भी वीआईपी और वीवीआईपी गैलरी का निर्माण होगा जिसकी क्षमता 1708 की होगी। यहां ग्राउंड फ्लोर पर प्लेयर्स लाउंज, प्रेस कॉन्फ्रेंस रूम, प्लेयर व मैच ऑफिशियल चेंजिंग रूम (ड्रेसिंग रूम), डोपिंग कंट्रोल रूम, फर्स्ट एड रूम, वीवीआईपी एंट्रेंस लॉबी तथा मेन स्टेडियम किचन समेत विभिन्न सुविधाओं का निर्माण व विकास होगा।

इन सुविधाओं से भी युक्त होगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

  • साउथ पवेलियन में मैच ऑफिशियल्स लाउंज, एंपायर-रेफरी बॉक्स, एंटी करप्शन बॉक्स, स्कोरर बॉक्स, 5 वीआईपी कॉर्पोरेट बॉक्स (प्रत्येक बॉक्स में 8 लोगों की सिटिंग व्यवस्था युक्त), वीआईपी लाउंज व डाइनिंग एरिया का निर्माण होगा।
  • स्टेडियम में प्रेसिडेंशियल सूइट, कॉर्पोरेट बॉक्स, व वीआईपी लाउंज का भी निर्माण होगा।
  • इसके अतिरिक्त, स्टेडियम 60 मीटर ऊंची 4 मेन स्टेडियम स्पोर्ट्स लाइटिंग हाई मास्ट पोल्स, एचडीटीवी ब्रॉडकास्टिंग के लिए जरूरी फ्रेमवर्क, विभिन्न जोन का निर्धारण, सोलर पैनल्स व एनर्जी एफिशिएंट एचवीएसी सिस्टम से युक्त होगा।
  • स्टेडियम परिसर को अंडरग्राउंड वॉटर टैंक, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, इंटरनल रोड्स, ड्राइव-वे, कार पार्किंग, तूफान जल निकासी प्रणाली तथा वॉक इन पाथ-वे का निर्माण किया जाएगा।
Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...