Home उत्तराखंड न्यूज़ भाई की जमानत कराने के चक्कर में बहन ने किया ऐसा काम, पहुँच गयी जेल
उत्तराखंड न्यूज़

भाई की जमानत कराने के चक्कर में बहन ने किया ऐसा काम, पहुँच गयी जेल

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक और एक युवती को 20 ग्राम से अधिक स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक युवक और एक युवती को 20 ग्राम से अधिक स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त बाइक सहित गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार की गई युवती जेल में बंद अपने भाई की जमानत कराने के लिए यह आपराधिक कृत्य को अंजाम दे रही थी।

जानकारी के अनुसार बीते रोज थाना गदरपुर पुलिस को सूचना मिली कि क्षेत्र में कुछ नशा तस्कर नशीले सामान की डिलीवरी हेतू आने वाले है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस को बकैनिया, सकैनिया क्षेत्र में बाइक सवार एक संदिग्ध पुरूष व महिला आते हुए दिखायी दिये।

पुलिस ने जब उन्हे रूकने का इशारा किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगे। इस पर उन्हे घेर कर रोका गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 20 ग्राम से अधिक स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उन्होने अपना नाम संजीव राजपूत (20 वर्ष), पुत्र स्व. ओमप्रकाश, निवासी चिड़ीपुरा, थाना मिलक खानम, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश व कुमारी परमजीत कौर (26 वर्ष), पुत्री दयाल सिंह, निवासी ग्राम कलकत्ती, थाना गदरपुर, जिला ऊधमसिंह नगर बताया।

पुलिस जांच में सामने आया कि परमजीत कौर का बड़ा भाई राजेंद्र सिंह उर्फ राजू पुत्र गुरदयाल सिंह, निवासी कलकत्ती, थाना गदरपुर पूर्व में भी कई संगीन अपराधों और मादक पदार्थों की बिक्री के मामले में जेल जा चुका है और वर्तमान में भी न्यायिक हिरासत में है। पूछताछ में परमजीत कौर ने बताया कि उसके भाई राजेंद्र उर्फ राजू के जेल जाने के बाद उसने स्मैक बेचने और कारोबार बढ़ाने के लिए संजीव राजपूत को अपने साथ रखा था।

उसने यह भी स्वीकार किया कि वह अपने भाई की जमानत कराने के लिए यह आपराधिक कृत्य कर रही थी। बहरहाल पुलिस ने उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कर उन्हे न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हे जेल भेज दिया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...