Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ राजकीय शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने भूपाल सिंह चिलवाल
उत्तराखंड न्यूज़

राजकीय शिक्षक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने भूपाल सिंह चिलवाल

अधिवेशन के पहले दिन शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी और नामांकन प्रक्रिया, नाम वापसी तथा प्रत्याशियों का संबोधन हुआ। अध्यक्ष समेत छह पदों पर एक-एक नामांकन होने पर इन सभी में निर्विरोध निर्वाचन होना निश्चित हो गया है, जबकि जिला मंत्री, उपाध्यक्ष व महिला उपाध्यक्ष के पद पर चुनाव कराया जा रहा है। दूसरे सत्र में हुई नामांकन प्रक्रिया में अध्यक्ष पद पर भूपाल सिंह चिलवाल, संगठन मंत्री पद पर जीवन सिंह नेगी, संगठन मंत्री महिला पद पर लता वर्मा, संयुक्त मंत्री पद पर प्रकाश चंद्र भट्ट, संयुक्त मंत्री महिला पद पर राधा लसपाल तथा आय व्यय निरीक्षक के पद पर चंदन सिंह ने नामांकन कराया। इन सभी पदों पर एक एक प्रत्याशी होने से इनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।

इस दौरान निर्विरोध अध्यक्ष चिलवाल ने कहा अध्यक्ष पद सहित छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। तीन पदों जिला महामंत्री, उपाध्यक्ष और महिला उपाध्यक्ष पद पर चुनाव हो रहा है। इस चुनाव की लिए जिले के 2300 शिक्षक मतदाता पंजीकृत हैं। 1500 से अधिक मतदाता इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने गए चिलवल ने अपनी प्राथमिकता बताते हुए कहा की वह शिक्षकों की पदोन्नति के समस्या के लिए मुखर होकर आवाज उठाएंगे।

जिसमें मतदान किया जा रहा है। संघ के जिला मंत्री पद पर राजू महरा और जीवन तिवारी आमने सामने हैं। उपाध्यक्ष पद पर मदन भण्डारी और कैलाश रावत तथा महिला उपाध्यक्ष महिला पद पर मीनाक्षी जोशी और चन्द्रकला वर्मा चुनाव मैदान में हैं।आज तीन पदों के लिए चुनाव हो रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...