Home देश-विदेश अब भारत में ही बनेंगे उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने दी प्रोजेक्ट को मंजूरी
देश-विदेशताज़ा ख़बरफ़ौज

अब भारत में ही बनेंगे उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने दी प्रोजेक्ट को मंजूरी

भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद केंद्र सरकार देश के रक्षा बेड़े को और मजबूत करने में लगा हुआ है। इसके लिए सरकार द्वारा रक्षा बजट में अतिरिक्त पैसे देने की बात भी सामने आई है। इस बीच भारत अपनी हथियार प्रणाली को भी मजबूत कर रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और एक मजबूत घरेलू एयरोस्पेस औद्योगिक इको सिस्‍टम को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान (एएमसीए) कार्यक्रम निष्पादन मॉडल को स्‍वीकृति दे दी है। इस कार्यक्रम का कार्यान्‍वयन एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) उद्योग साझेदारी के माध्यम से किया जाएगा।

निष्पादन मॉडल दृष्टिकोण प्रतिस्पर्धी आधार पर निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों को समान अवसर प्रदान करता है। वे स्वतंत्र रूप से या संयुक्त उद्यम या संघ के रूप में बोली लगा सकते हैं। इकाई/बोलीदाता एक भारतीय कंपनी होनी चाहिए जो देश के कानूनों और विनियमों का अनुपालन करती हो।

यह उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए स्वदेशी विशेषज्ञता, क्षमता और सामर्थ्य का उपयोग करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है और यह एयरोस्पेस क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रमुख उपलब्धि होगी।

एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी शीघ्र ही उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान विकास चरण के लिए रुचि की अभिव्यक्ति (ईओआई) जारी करेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

अलकनंदा तट पर चला स्वच्छता अभियान, एसएसबी कार्मिकों ने किया श्रमदान

स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत बुधवार, 1 अक्टूबर को केंद्रीयकृत प्रशिक्षण...