Monday , 14 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ फर्जी लोन ऐप के जरिए ठगी करने वाले को किया  गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

फर्जी लोन ऐप के जरिए ठगी करने वाले को किया  गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने देशभर में फर्जी लोन एप्स के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले बड़े मास्टरमाइंड को दबोच लिया है। आरोपी अभिषेक अग्रवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है, लेकिन इसके पीछे वह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क चला रहा था। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक अग्रवाल दिल्ली के अशोक विहार का रहने वाला है।

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने देशभर में फर्जी लोन एप्स के जरिए करोड़ों रुपये की साइबर ठगी करने वाले बड़े मास्टरमाइंड को दबोच लिया है। आरोपी अभिषेक अग्रवाल को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है, लेकिन इसके पीछे वह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी नेटवर्क चला रहा था। पुलिस के मुताबिक, अभिषेक अग्रवाल दिल्ली के अशोक विहार का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से लुकआउट सर्कुलर जारी था. जैसे ही वह विदेश से लौटकर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, एसटीएफ की टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ की जांच में चैंकाने वाली बातें सामने आई हैं। अभिषेक ने अपने और अपनी पत्नी के नाम पर कुल 41 फर्जी कंपनियां बनाई थीं। इनमें से 13 कंपनियां उसके नाम और 28 उसकी पत्नी के नाम पर हैं। इन कंपनियों के जरिए करीब 750 करोड़ रुपये से ज्यादा की संदिग्ध रकम का लेनदेन हुआ।
जांच में पता चला है कि इन कंपनियों में कई जगह चीनी नागरिकों को सह-निदेशक बनाया गया था। पूछताछ में अभिषेक ने भी स्वीकार किया कि वह चीन के साइबर ठग गिरोह के संपर्क में था और उन्हीं के लिए भारत में पूरा नेटवर्क खड़ा कर रहा था।
यह पूरा गिरोह देशभर में  15 से ज्यादा फर्जी लोन एप्स के जरिए सक्रिय था। ये एप्स कम दस्तावेजों में फटाफट लोन देने का झांसा देते थे। लेकिन जैसे ही लोग एप इंस्टॉल करते, उनका मोबाइल फोन गिरोह की पकड़ में आ जाता। उनकी गैलरी, कॉन्टैक्ट्स और निजी जानकारी तक पहुंच बनाई जाती। इसके बाद धमकी और ब्लैकमेलिंग का खेल शुरू होता। फोटो-वीडियो एडिट कर वायरल करने की धमकी देकर मोटी रकम वसूली जाती थी। इस मामले से जुड़े एक और मास्टरमाइंड अंकुर ढींगरा को पहले गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया था। इसके अलावा एसटीएफ की टीम ने औरंगाबाद (महाराष्ट्र) में फर्जी कॉल सेंटर पर छापा मारकर तकनीकी सबूत भी बरामद किए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

छह वर्षों में 30,286 लाभार्थियों तक पहुंचा उद्यान विभाग की योजनाओं का लाभ

पर्वतीय क्षेत्रों में बागवानी को किसानों की आजीविका का बेहतर माध्यम बनाने...

ओपीयू-आईवीएफ तकनीक से साहीवाल गाय ने दिया बद्री बछिया को जन्म

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर और राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...