कांवड़ यात्रा को अपवित्र करने की कोशिश करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

कांवड़ यात्रा को अपवित्र करने की कोशिश करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से बिजनौर तक हेलीकॉप्टर द्वारा पूरे यात्रा मार्ग का वृहद सर्वेक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रा की सुचारू व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और आस्था के सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए कड़े दिशा-निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से यात्रा की पवित्रता को बनाए रखने पर बल दिया, ताकि लाखों श्रद्धालुओं का विश्वास और उत्साह अक्षुण्ण रहे। मुख्यमंत्री ने खानपान की वस्तुओं को अपवित्र करने जैसी कुचेष्टा करने वालों के विरुद्ध सख्ती बरतने के निर्देश दिये।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ऐसे कृत्यों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाए, ताकि कांवड़ यात्रा की शुचिता पर कोई आंच न आए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा न जाए, जिससे यात्रा का माहौल शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहे।

श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री ने जगह-जगह पंडाल, खानपान, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कांवड़ मार्ग में साफ-सफाई, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था के लिए उच्च कोटि की व्यवस्था की जाए। पूरे कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने में कोई कोर-कसर न छोड़ी जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विश्राम स्थलों और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त, उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं और सामाजिक संगठनों के सहयोग से इन व्यवस्थाओं को और मजबूत करने पर जोर दिया।

मुख्यमंत्री का यह दौरा और उनके दिशा-निर्देश कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और पवित्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उनके निर्देशों के अनुपालन में प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी असुविधा के अपनी आस्था का पर्व हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this