Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार के सिडकुल में प्रेमी ने सरेराह प्रेमिका का गला काटकर की हत्य
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमदेश-विदेशहरिद्वार

हरिद्वार के सिडकुल में प्रेमी ने सरेराह प्रेमिका का गला काटकर की हत्य

यह घटना सिडकुल क्षेत्र की नवोदय नगर कॉलोनी की है। मृतका की पहचान अंशिका यादव (22) निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। वह सिडकुल की एक निजी फैक्ट्री में काम करती थी और औद्योगिक क्षेत्र में ही किराए पर रह रही थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंशिका का एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जो अक्सर उससे मिलने आता था।

मदद के लिए तड़पती रही युवती

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना के बाद युवक मौके से भाग गया, जबकि अंशिका काफी देर तक सड़क पर तड़पती रही। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सिडकुल थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

फरार प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस

सिडकुल निरीक्षक मनोहर भंडारी ने बताया कि आरोपी युवक की पहचान की जा रही है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

सोमवार दोपहर करीब 3ः30 बजे अंशिका और आरोपी युवक को नवोदय नगर की सड़क पर साथ टहलते देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हो गई। तभी युवक ने अचानक जेब से चाकू निकाला और अंशिका के गले पर वार कर दिया। युवती वहीं लहूलुहान होकर गिर पड़ी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles