Home ताज़ा ख़बर ऑपरेशन सिंदूर: तीनों सेनाओं की एकजुटता का प्रतीक – सीडीएस जनरल अनिल चौहान
ताज़ा ख़बरदेश-विदेशफ़ौजसरोकार

ऑपरेशन सिंदूर: तीनों सेनाओं की एकजुटता का प्रतीक – सीडीएस जनरल अनिल चौहान

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सफलता को थल सेना, नौसेना और वायुसेना के बीच तालमेल और संचालनात्मक एकता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह अभियान तीनों सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय, रणनीतिक योजना और संयुक्त क्षमता के विकास का प्रमाण है।

जनरल अनिल चौहान कॉलेज ऑफ डिफेंस मैनेजमेंट (सीडीएम), सिकंदराबाद में 21वें उच्च रक्षा प्रबंधन पाठ्यक्रम (HDMC) के प्रतिभागियों और वरिष्ठ अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने सशस्त्र बलों में संयुक्तता और एकीकरण की दिशा में अपनाई जा रही रणनीतियों और भविष्य के एकीकृत अभियानों की कार्य योजना पर विस्तार से प्रकाश डाला।

रक्षा प्रबंधन और रणनीतिक नेतृत्व पर जोर

सीडीएस ने ‘राष्ट्रीय सुरक्षा संरचना और उच्चतर रक्षा प्रबंधन’ विषय पर एक गहन व्याख्यान भी दिया, जिसमें भारत के रक्षा संगठन के विकास, वर्तमान ढांचे, सैन्य मामलों के विभाग की उपलब्धियों और थिएटर कमांड की कार्य योजना का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि बदलते वैश्विक सुरक्षा परिवेश में संयुक्तता, अनुकूलनशीलता और निरंतर सुधार की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है।

जनरल चौहान ने प्रौद्योगिकी-संचालित आधुनिक युद्ध के परिप्रेक्ष्य में आत्मनिर्भरता, क्षमता निर्माण और सैन्य संगठन में हो रहे परिवर्तनकारी बदलावों की गहरी समझ को भी आवश्यक बताया।

रसद एकीकरण की दिशा में बड़ा कदम

संयुक्त रसद और एकीकरण को मजबूत करने के उद्देश्य से, सीडीएस ने ‘एकीकृत रसद के लिए संयुक्त प्राइमर’ शीर्षक से एक मार्गदर्शिका भी जारी की। उन्होंने कहा कि ‘रसद सैन्य अभियानों की रीढ़ होती है, और इसकी प्रक्रियाओं का एकीकरण हमारे रणनीतिक लक्ष्यों की पूर्ति के लिए अत्यंत आवश्यक है।’

यह दस्तावेज रसद प्रणालियों के आधुनिकीकरण, डिजिटलीकरण, साझा प्रावधान, खरीद प्रक्रियाओं और राष्ट्रीय रसद ढांचे के साथ बेहतर समन्वय जैसे पहलुओं पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य तीनों सेनाओं के बीच समन्वय को बढ़ाना, दक्षता में सुधार लाना और संगठनात्मक प्रभावशीलता सुनिश्चित करना है।

स्मार्ट बाइक सुविधा का उद्घाटन

इस अवसर पर जनरल चौहान ने सीडीएम परिसर में स्मार्ट बाइक पब्लिक साइकिल शेयरिंग सुविधा का उद्घाटन भी किया। यह पहल सीडीएम के कर्मचारियों को पर्यावरण-अनुकूल ई-साइकिलों तक आसान पहुंच प्रदान करती है, जिससे दैनिक आवागमन में कार्बन उत्सर्जन को कम किया जा सकेगा।

यह परियोजना स्मार्ट बाइक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शुरू की गई है और यह सीडीएम की हरित प्रथाओं, स्मार्ट तकनीक को अपनाने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सैन्य शिक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को बल

सीडीएम के कमांडेंट मेजर जनरल हर्ष छिब्बर ने सशस्त्र बलों के भविष्य के रणनीतिक नेतृत्व को तैयार करने हेतु व्यावसायिक सैन्य शिक्षा में हो रहे परिवर्तनों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह 44 सप्ताह का पाठ्यक्रम वरिष्ठ अधिकारियों को समकालीन प्रबंधन कौशल से सुसज्जित करता है।

इस बैच में 167 प्रतिभागी शामिल हैं, जिनमें मित्र देशों के 12 अधिकारी भी हैं – जो क्षेत्रीय सहयोग और सैन्य कूटनीति में भारत की मजबूत भूमिका को रेखांकित करता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, दुष्यंत गौतम को मिली सिक्किम की जिम्मेदारी

उत्तराखंड समेत देश के छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और फेरबदल...

सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड की मजबूत नींव: सीएम धामी ने दिया ‘मेरा गांव-मेरी जिम्मेदारी’ का संदेश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सशक्त पंचायतें ही विकसित उत्तराखंड...

उत्तराखंड बीजेपी से राज्यसभा प्रत्याशी दिनेश आर्य कल करेंगे नामांकन, ढोल-नगाड़ों से हुआ स्वागत

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी के घोषित प्रत्याशी...

बिलखेत में 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर शुरू, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

नयारघाटी के बिलखेत में एयरो स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने...