सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का मॉडल बना उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का मॉडल बना उत्तर प्रदेश : सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन अपने साढ़े आठ साल के कार्यकाल (2017–2025) की प्रमुख उपलब्धियों को सदन में प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रदेश को अपराध मुक्त, भयमुक्त और निवेश-अनुकूल वातावरण में बदलने के प्रयासों को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 1947 से 2017 तक उत्तर प्रदेश अपराध और अराजकता की छवि के साथ पहचाना जाता था। लेकिन 2017 के बाद से, उनकी सरकार ने सुदृढ़ कानून-व्यवस्था के ज़रिए प्रदेश को सुरक्षित और विकसित राज्य के रूप में स्थापित किया है।

पुलिस बल को दी नई ताकत, रुके हुए प्रमोशन को फिर शुरू किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में 20 वर्षों तक पुलिसकर्मियों को पदोन्नति नहीं मिल पाई, जिससे विभाग में निराशा का माहौल था। योगी सरकार ने इस दिशा में निर्णायक कदम उठाते हुए कहा कि 2.19 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की भर्ती की, 1.53 लाख से अधिक कर्मियों को प्रोन्नति प्रदान की और 54 पीएसी कंपनियों का पुनर्गठन किया, जिन्हें पहले समाप्त कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि इन इकाइयों को खत्म करना एक राजनीतिक और साम्प्रदायिक दृष्टिकोण का परिणाम था, जबकि उनकी सरकार ने इन्हें सुरक्षा दृष्टि से आवश्यक मानते हुए फिर से सक्रिय किया।

महिला सशक्तिकरण की दिशा में तीन नई पुलिस बटालियन

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि महिलाओं की सुरक्षा और सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में तीन नई महिला पुलिस बटालियन गठित की गई हैं। इनका नाम वीरांगना उदा देवी, वीरांगना झलकारी बाई और वीरांगना अवंतीबाई के नाम पर रखा गया है। यह पहल न केवल महिला पुलिसकर्मियों को सशक्त करती है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान का भी प्रतीक है।

ऑपरेशन कन्विक्शन: अपराधियों पर कसा शिकंजा

मुख्यमंत्री ने ‘ऑपरेशन कन्विक्शन’ के माध्यम से अपराधियों को सजा दिलाने की सफलता पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि 1,04,718 अभियुक्त दोषी ठहराए गए, इनमें 70 को मृत्युदंड, 8,785 को आजीवन कारावास, और शेष को विभिन्न अवधियों की सजा मिली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत 144.31 अरब रुपये की संपत्ति जब्त की गई। इस कार्रवाई ने संगठित अपराध को जड़ से हिलाने में प्रभावी भूमिका निभाई है।

अपराध दर में आई बड़ी गिरावट

मुख्यमंत्री ने अपराध में कमी के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि 2016 की तुलना में 15 जुलाई 2025 तक दर्ज मामलों में निम्नलिखित गिरावट दर्ज की गई है। डकैती में 94% कमी, लूट में 82% कमी, हत्या में 47% गिरावट, फिरौती के लिए अपहरण में 50% गिरावट, दहेज हत्या में 16%, बलात्कार में 50% तक की कमी आई है। उन्होंने कहा कि अपराधों की वैज्ञानिक जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की संख्या भी 4 से बढ़ाकर 12 कर दी गई है, जबकि 6 नई लैब्स निर्माणाधीन हैं।

‘नयी पहचान’ की ओर बढ़ता उत्तर प्रदेश

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश ‘पहचान के संकट’ से जूझ रहा था, लेकिन अब यह देश का अग्रणी, कानून-संपन्न और विकासशील राज्य बन चुका है। उन्होंने इस परिवर्तन का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन को देते हुए कहा कि ‘हमने कभी भेदभाव नहीं किया। ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ की भावना के साथ, राज्य को बुलेट ट्रेन की गति से आगे बढ़ाया है।’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह संबोधन न केवल उनकी सरकार की कानून-व्यवस्था में सुदृढ़ता को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि राजनीतिक इच्छाशक्ति और प्रशासनिक दृढ़ता से उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य को भी अपराध और असुरक्षा से मुक्त किया जा सकता है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this