Home उत्तर प्रदेश बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल द्वारा शामली में ‘सनातन सत्संग ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरसरोकार

बजाज हिन्दुस्तान शुगर मिल द्वारा शामली में ‘सनातन सत्संग ज्ञान यज्ञ’ का आयोजन

आचार्य सुशील चन्द्र बलूनी के सान्निध्य में आज से पांच दिवसीय कथा कार्यक्रम 'सनातन सत्संग ज्ञान यज्ञ' का शुभारंभ हुआ। यह आयोजन 9 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 तक प्रतिदिन अपराह्न 4:00 बजे से 7:00 बजे तक कथा तथा तत्पश्चात 7:00 से 7:30 बजे तक आरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम के साथ सम्पन्न होगा।

आज का शुभारंभ राम मंदिर, बजाज देवलय में पंचांग पीठ स्थापना, अन्य बेदी स्थापना एवं घट स्थापना जैसे वैदिक अनुष्ठानों से हुआ। इसके उपरांत भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जो राम मंदिर से प्रारंभ होकर टाउनशिप व प्रशासनिक ब्लॉक से होते हुए कथा पंडाल पर सम्पन्न हुई। इस शोभायात्रा में सैकड़ों श्रमिक, तकनीकी अधिकारी, वरिष्ठजन, उनके परिवार—विशेषकर महिलाएं एवं बच्चे—सहभागी बने।

प्रथम दिवस कथा के मुख्य बिंदु

आचार्य बलूनी ने उद्घाटन दिवस पर सनातन सत्संग ज्ञान यज्ञ की परिभाषा स्पष्ट की। उन्होंने बताया कि ‘सनातन’ का अर्थ है — आदि न अंत, अर्थात जो अनादि और अनंत है। ज्ञान का प्रवाह निरंतर है और कभी समाप्त नहीं होगा, इसलिए इसे सनातन कहा गया है।

आज की कथा में विशेष रूप से चर्चा हुई :

  • भारतीय दर्शन एवं चार पुरुषार्थ—धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष।
  • भारतीयता, राष्ट्र धर्म, राष्ट्र माता, भारत माता पर उद्बोधन।
  • स्वाधीनता संग्राम और स्थानीय महापुरुषों व पूर्वजों के योगदान का स्मरण।
  • साइबर अपराध एवं धोखाधड़ी जैसे आधुनिक विषयों पर जागरूकता।

कथा का सीधा प्रसारण

कथा का प्रतिदिन सीधा प्रसारण “Sushil Baluni Classes” नामक YouTube चैनल तथा इसी नाम के Facebook पेज पर प्रतिदिन शाम 4:00 बजे से लेकर हरि इच्छा तक किया जाएगा।

इस अवसर पर विशेष अतिथि उपस्थित रहे। जिसमें मुख्य अतिथि रंजीत कुशवाहा, जिला गन्ना अधिकारी, शामली, अर्पण सैनी, प्रबंध निदेशक, अर्पण पब्लिक स्कूल, मनदीप सैनी, प्रधानाचार्या, अर्पण पब्लिक स्कूल, नीरजा सैनी, जिला पंचायत सदस्य एवं प्राचार्या, अतर सिंह इंटर कॉलेज, जितेन्द्र सिंह, सीओ, शामली (बी.टेक, सूचना प्रौद्योगिकी) और यूनिट हेड, थाना भवन ग्यानेंद्र वीर सिंह, इंजीनियरिंग हेड जगजीत सिंह, प्रोडक्शन हेड समरपाल सिंह तथा अन्य विभागाध्यक्षगण उपस्थित थे।

अंत में आचार्य सुशील बलूनी ने इकाई के सभी सहयोगियों एवं उपस्थित जनों को शुभकामनाएं दी और विशेष रूप से शिशिर बजाज, कुशाग्र बजाज एवं अपूर्व बजाज का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

जेवर एयरपोर्ट का नाम होगा ‘नरेंद्र मोदी इंटरनेशनल एयरपोर्ट’, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी

उत्तर प्रदेश में जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को नई पहचान मिलने...

बिलखेत में 30 दिवसीय पैराग्लाइडिंग अभ्यास शिविर शुरू, युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसरों की उम्मीद

नयारघाटी के बिलखेत में एयरो स्पोर्ट्स और साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने...

1 अक्टूबर से उत्तराखंड में शुरू होगी मिलेट्स की खरीद, मंडुवा का मिलेगा ₹52.05 प्रति किलो भाव

उत्तराखंड में मिलेट्स की खरीद एक अक्टूबर से शुरू होगी। राज्य सरकार...

उत्तराखंड में नशा तस्करों पर कसेगा शिकंजा, सूचना देने वालों को मिलेगा 2.40 लाख रुपये तक इनाम

उत्तराखंड में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को अब कार्रवाई...