Home उत्तराखंड न्यूज़ गंगोत्री धाम के कपाट शुभ मुहूर्त पर हुए बंद, उत्सव डोली मुखवा के लिए हुई रवाना
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बरपर्यटन

गंगोत्री धाम के कपाट शुभ मुहूर्त पर हुए बंद, उत्सव डोली मुखवा के लिए हुई रवाना

विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट मुहूर्त के अनुसार आज सुबह 11:36 पर शीतकालीन के लिए बंद हो गए हैं। 6 माह तक श्रद्धालुओं को भगवती गंगे के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखीमठ (मुखवा) स्थित मंदिर में होंगे।

श्री मंदिर समिति के अध्यक्ष रावल धर्मानन्द सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मुहूर्त के अनुसार गंगोत्री मंदिर के कपाट सुबह आरती और पूजा अर्चना के पश्चात ठीक 11:36 पर कपाट बंद कर दिए गए हैं।

भगवती गंगे की उत्सव डोली आर्मी की बैड धुनों, स्थानीय वाद्य यंत्र ढोल नगाड़ों की थाप एवं सैकड़ों श्रद्धालुओं की जय घोष के साथ मुखवा गांव के लिए रवाना हो गई है।

आज रात्रि मां गंगा जी की उत्सव डोली यात्रा का विश्राम मार्कण्डेय स्थित देवी मंदिर में होगा। 23 अक्टूबर 2025 को सुबह भैया दूज के अवसर पर मां भगवती गंगे की उत्सव डोली मुखवा गांव के लिए रवाना होगी।

मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि मां भगवती गंगे के मुखवा आगमन को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है समिति की ओर से वहां पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है क्योंकि मुखवा गांव के लोग भगवती गंगे के साथ बेटी जैसा स्नेह रखते हैं।

बेटी के मायके आने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल तथा वातावरण भक्ति मय हो रखा है।

— लोकेंद्र सिंह बिष्ट, गंगोत्री धाम

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...