Saturday , 5 September 2026
Home उत्तर प्रदेश गौरव का पल — अनीशा ने 10 किलोमीटर की राष्ट्रीय रेड रन मैराथन 3.0 प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान
उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरदेहरादून

गौरव का पल — अनीशा ने 10 किलोमीटर की राष्ट्रीय रेड रन मैराथन 3.0 प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

यह प्रतियोगिता स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) द्वारा नागालैण्ड के दीमापुर जनपद में आयोजित की गई थी। अनीशा ने 10 किलोमीटर की इस दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबको पीछे छोड़ दिया।

सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तथा परियोजना निदेशक डॉ. आर. राजेश कुमार ने कुमारी अनीशा को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि “अनीशा की सफलता पूरे उत्तराखण्ड के लिए गर्व का विषय है। उनकी लगन, मेहनत और समर्पण से प्रेरणा लेकर राज्य के युवा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।”

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से सैकड़ों प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कठिन प्रतिस्पर्धा के बावजूद उत्तराखण्ड की इस बेटी ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, फिटनेस और आत्मविश्वास के बल पर विजय हासिल की।

उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए भारत सरकार की ओर से ₹50,000 की धनराशि, प्रशस्ति पत्र और स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान नाको के अपर सचिव एवं महानिदेशक द्वारा प्रदान किया गया।

अनीशा की सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इससे पूर्व, उन्होंने राज्य स्तर पर आयोजित रेड रन 3.0 में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 5 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। यह आयोजन उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति (USACS) के तत्वावधान में हुआ था। राज्य स्तर पर मिली इस सफलता ने उन्हें राष्ट्रीय मंच पर पहुंचने की प्रेरणा दी, जहाँ उन्होंने पूरे देश के सामने उत्तराखण्ड का परचम लहराया।

कुमारी अनीशा की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार और चमोली जिले के लिए, बल्कि पूरे उत्तराखण्ड राज्य के लिए गर्व का विषय है। उनके इस प्रदर्शन ने यह सिद्ध किया है कि उत्तराखण्ड की बेटियाँ किसी भी मंच पर अपनी प्रतिभा से देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

दीमापुर में आयोजित इस राष्ट्रीय आयोजन के दौरान उत्तराखण्ड राज्य एड्स नियंत्रण समिति (USACS) की टीम भी उपस्थित रही, जिसमें उप निदेशक (वित्त) महेन्द्र कुमार, अनिल सती, मुकेश चिन्याला, विनोद कुमार तथा नोडल अधिकारी हेमन्त सिंह कण्डारी शामिल रहे। सभी ने अनीशा को प्रोत्साहित किया और उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...