सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले-स्ट्रीट फूड वेंडर्स खाद्य व्यवस्था की रीढ़, आत्मनिर्भर भारत के सहयोगी

सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले-स्ट्रीट फूड वेंडर्स खाद्य व्यवस्था की रीढ़, आत्मनिर्भर भारत के सहयोगी

पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि स्ट्रीट फूड वेंडर्स शहर की खाद्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और आत्मनिर्भर भारत के महत्वपूर्ण सहयोगी भी। उन्होंने स्वच्छता मानकों पर आधारित “सेवा भाव” को उजागर करते हुए कहा कि यदि वेंडर्स पूर्ण स्वच्छता के साथ शुद्ध भोजन तैयार करेंगे, तो हरिद्वार से देश-दुनिया तक एक अच्छा संदेश जाएगा। प्रशिक्षण वेंडर्स को “स्वच्छता एम्बेसडर” बनाएगा, जिनका कार्य और व्यवहार पूरे प्रदेश के लिए अनुकरणीय होगा।

भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) उत्तर क्षेत्र कार्यालय, गाज़ियाबाद ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड के सहयोग से ऋषिकुल परिसर के सभागार में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए स्ट्रीट फूड प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यशाला आयोजित की। हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों से लगभग 500 स्ट्रीट फूड वेंडर्स ने इसमें प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, हरिद्वार के सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने उपस्थित सभी वेंडर्स को सुरक्षित, स्वच्छ एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने, कार्यस्थल को स्वच्छ रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की शपथ दिलाई। इसी अवसर पर पाँच वेंडर्स को ऑन-द-स्पॉट FoSTaC प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। साथ ही, लायंस क्लब हरिद्वार की टीम को उनके सहयोग हेतु सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में FSSAI के संयुक्त निदेशक अंकेश्वर मिश्र ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया।

विशिष्ट अतिथि मनीष कौशिक, CFSO हरिद्वार ने कहा कि कुंभ मेले को ध्यान में रखते हुए यह प्रशिक्षण अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उद्योग राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह ने कहा, “स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है, और यह प्रशिक्षण वेंडर्स के लिए अत्यंत लाभकारी होगा।”

स्ट्रीट फूड वेंडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने इसे सामूहिक सुधार का महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

प्रशिक्षण सत्र में प्रीति त्रिपाठी एवं दिव्य कुमार दत्त ने सुरक्षित खाद्य संचालन, व्यक्तिगत स्वच्छता, जल एवं बर्तन सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन, उपभोक्ता सुरक्षा तथा कार्यस्थल की सफाई पर व्यावहारिक प्रदर्शन दिए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराग गुप्ता ने किया।

उल्लेखनीय है कि FSSAI उत्तराखण्ड के तीन संसदीय क्षेत्रों—गढ़वाल, हरिद्वार एवं नैनीताल-उधमसिंह नगर—में करीब 3,000 स्ट्रीट फूड वेंडर्स को स्वच्छता, हाइजीन और खाद्य सुरक्षा पर प्रशिक्षित कर रहा है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this