कड़ाके की ठंड में जमा भागीरथी, गंगोत्री धाम

कड़ाके की ठंड में जमा भागीरथी, गंगोत्री धाम

गंगोत्री धाम में भीषण ठंड के चलते भागीरथी नदी पूरी तरह जम गई है। क्षेत्र में तापमान माइनस 11 से माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है। साफ मौसम के बावजूद ठंड बढ़ती जा रही है। वन विभाग शीतकाल में दुर्लभ वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए लगातार गश्त कर रहा है।

गंगोत्री धाम में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार गिरते तापमान के चलते भागीरथी नदी सहित केदार गंगा पूरी तरह जम गई है। क्षेत्र में तापमान माइनस 11 से लेकर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। हालात ऐसे हैं कि साफ मौसम रहने के बावजूद तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिल पा रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश नहीं हुई है, लेकिन बर्फीली हवाओं और शुष्क मौसम के कारण तापमान लगातार नीचे जा रहा है। इसका सीधा असर नदी-नालों और जलस्रोतों पर पड़ा है।

गंगोत्री नेशनल पार्क क्षेत्र में शीतकाल के दौरान वन विभाग के कर्मचारी पूरी मुस्तैदी के साथ गश्त कर रहे हैं। इस दौरान दुर्लभ वन्य जीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जा रही है। बर्फ और अत्यधिक ठंड के कारण जंगली जानवरों की आवाजाही निचले इलाकों की ओर बढ़ सकती है, ऐसे में निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी गई है। गंगोत्री नेशनल पार्क के कनखू बैरियर इंचार्ज राजवीर रावत ने बताया कि गंगोत्री धाम क्षेत्र में भागीरथी नदी समेत केदार गंगा पूरी तरह जम चुकी है। उन्होंने कहा कि हर दिन मौसम साफ रहने के बावजूद तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है, जो इस मौसम की सबसे बड़ी चुनौती बन गई है।

स्थानीय लोगों के साथ-साथ सुरक्षा में तैनात कर्मचारियों को भी अत्यधिक ठंड का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं ताकि किसी भी आपात स्थिति से निपटा जा सके। आने वाले दिनों में यदि तापमान इसी तरह गिरता रहा, तो ठंड का असर और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this