23 अप्रैल को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

23 अप्रैल को खुलेंगे श्री बदरीनाथ धाम के कपाट

इस वर्ष श्री बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार 23 अप्रैल 2026 को प्रातः 6:15 बजे (सवा छह बजे) विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। वहीं गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा मंगलवार 7 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होगी।

वसंत पंचमी पर नरेंद्र नगर राजमहल में तय हुई कपाट खुलने की तिथि

पूर्व निर्धारित परंपरा के अनुसार वसंत पंचमी के पावन अवसर पर शुक्रवार 23 जनवरी 2026 को नरेंद्र नगर (टिहरी) स्थित राजमहल में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय की गई। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के पश्चात कपाट खुलने की तिथि की घोषणा की गई।

बीकेटीसी ने शुरू की चारधाम यात्रा की तैयारियां

श्री बदरीनाथ–केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि कपाट खुलने की तिथि तय होते ही आगामी यात्रा को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। यात्रा व्यवस्थाओं से संबंधित कार्ययोजनाओं को शीघ्र अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शीतकालीन यात्रा के साथ-साथ आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों पर भी विशेष फोकस रहेगा।

बीकेटीसी अध्यक्ष ने कपाट खुलने की तिथि तय होने पर श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और चारधाम यात्रा में भाग लेने का आमंत्रण भी दिया।

पंचांग गणना के बाद तिथि घोषित

टिहरी राजमहल की ओर से शुक्रवार को प्रातः साढ़े दस बजे से धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो गए थे। दोपहर बाद महाराजा मनुजयेंद्र शाह की उपस्थिति में पूजा-अर्चना संपन्न हुई। इसके पश्चात राजपुरोहित आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने पंचांग गणना और महाराजा की जन्मकुंडली के अवलोकन के बाद विधि-विधान से श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि का निर्धारण किया।

कपाट खुलने की तिथि की घोषणा के साथ ही गाडू घड़ा (तेल कलश) यात्रा की तिथि भी तय कर दी गई। इससे पूर्व श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत के प्रतिनिधियों द्वारा गाडू घड़ा तेल कलश राजमहल को सुपुर्द किया गया।

समारोह में गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर महाराजा मनुजयेंद्र शाह, सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, रावल अमरनाथ नंबूदरी, उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल सहित मंदिर समिति के सदस्य और अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा श्रीनिवास पोस्ती, प्रह्लाद पुष्पवान, धीरज मोनू पंचभैया, महेंद्र शर्मा, देवी प्रसाद देवली, राजेंद्र प्रसाद डिमरी, नीलम पुरी, दिनेश डोभाल, राजपाल जड़धारी, डॉ. विनीत पोस्ती, श्री डिमरी धार्मिक केंद्रीय पंचायत अध्यक्ष आशुतोष डिमरी, धर्माधिकारी स्वयंवर सेमवाल, वेदपाठी रविंद्र भट्ट, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी राजन नैथानी, निजी सचिव प्रमोद नौटियाल, मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this