Saturday , 5 September 2026
Home सरोकार उत्तराखंड में बनेंगे 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’, शिक्षा व्यवस्था में आएगा तकनीकी बदलाव
सरोकारउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में बनेंगे 50 ‘स्विफ्ट स्कूल’, शिक्षा व्यवस्था में आएगा तकनीकी बदलाव

इन स्कूलों के लिए पौड़ी और चंपावत जिलों में 19-19 विद्यालयों का चयन किया गया है, जबकि देहरादून और हरिद्वार जिलों में 6-6 विद्यालय इस योजना में शामिल होंगे।

इस पहल के तहत शिक्षा विभाग और कॉन्वजीनियस फाउंडेशन के बीच एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने इस योजना की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप शिक्षा को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा रहा है। ‘स्विफ्ट स्कूल’ एक ऐसा मॉडल है, जिसमें शिक्षा को पूरी तरह आधुनिक बनाया जाएगा।

इसमें व्यक्तिगत शिक्षण (पर्सनलाइज्ड लर्निंग) पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। कक्षाओं में आधुनिक तकनीक और डिजिटल टूल्स का उपयोग किया जाएगा।

शिक्षकों को डेटा-आधारित सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि वे बेहतर ढंग से शिक्षण कार्य कर सकें। साथ ही, स्कूलों में डिजिटल अवसंरचना को भी मजबूत किया जाएगा।

इससे छात्रों को उनके सीखने के स्तर के अनुसार शिक्षा देने में मदद मिलेगी।

कॉन्वजीनियस फाउंडेशन सीएसआर (CSR) के माध्यम से इस योजना को सहयोग देगा। अमेजन वेब सर्विसेज के सहयोग से 1000 लैपटॉप भी वितरित किए जाएंगे, जो स्विफ्ट स्कूलों के संचालन को मजबूत आधार प्रदान करेंगे।

शिक्षा विभाग ने इन स्कूलों के लिए 50 विद्यालयों का चयन पूरा कर लिया है। इस योजना से प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार की उम्मीद है।

‘स्विफ्ट स्कूल’ मॉडल के जरिए छात्रों को आधुनिक और बेहतर शिक्षण वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...