Home स्पेशल ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, 9 आंगनबाड़ी और 2 आशा वर्करों को किया सम्मानित
स्पेशल

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम धामी, 9 आंगनबाड़ी और 2 आशा वर्करों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को खटीमा के गौसीकुवां भूड़ाई स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में जनजातीय समाज की युवतियों ने जेसीबी पर सवार होकर पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। स्थानीय महिलाओं ने भी पारंपरिक तरीके से सीएम धामी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

 

मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर नौनिहालों से मुलाकात की और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बच्चों को अपने हाथों से भोजन भी परोसा। इस दौरान उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म में हिस्सा लेकर उन्हें आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री ने 10 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार सामग्री की किट वितरित की। इसके साथ ही 10 लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट भी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पांच छोटे बच्चों का अपने हाथों से अन्नप्राशन संस्कार कराया। उन्होंने बच्चों और माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी भी दी। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाली 9 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 2 आशा वर्करों को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र मातृ एवं शिशु पोषण तथा प्रारंभिक बाल विकास के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

सीएम धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार मातृशक्ति और नौनिहालों के बेहतर स्वास्थ्य, पोषण और सुरक्षित मातृत्व के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आपदा की स्थिति में गर्भवती महिलाओं को समय पर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हेली एंबुलेंस की सुविधा भी दी गई है। इसका उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर गर्भवती महिलाओं को तत्काल स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं और जनजातीय समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में पौधरोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए पोषण के साथ-साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी जरूरी है।

गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में टेका मत्था

खटीमा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में भी मत्था टेका। उन्होंने प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए अरदास की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में स्वयं श्रमदान किया और हाथ में झाड़ू लेकर साफ-सफाई की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने के साथ अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखना प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब कमेटी की ओर से मुख्यमंत्री को सरोपा और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम के जरिए मुख्यमंत्री ने जहां मातृ एवं शिशु पोषण योजनाओं को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई, वहीं गुरुद्वारा परिसर में श्रमदान कर स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का संदेश भी दिया।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

यमकेश्वर के तल्ला बनास में NDRI का पशु स्वास्थ्य शिविर, 60 से अधिक किसानों ने लिया भाग

यमकेश्वर विकासखंड के तल्ला बनास स्थित गौमुख डेरी में राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान...

नमो क्रिकेट लीग में युवाओं संग क्रिकेट खेले सीएम धामी, दिया नशे से दूर रहने का संदेश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला...

IIT रुड़की के दीक्षांत समारोह में NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल सुब्रमणि शामिल, 2701 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रुड़की में शनिवार को दो दिवसीय दीक्षांत समारोह...