हिल मेल ब्यूरो चीन और पाकिस्तान की सीमा पर काम करने का लंबा अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे देश के अगले आर्मी चीफ होंगे। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे इस समय
हिल मेल ब्यूरो
चीन और पाकिस्तान की सीमा पर काम करने का लंबा अनुभव रखने वाले लेफ्टिनेंट जनरल मनोज मुकुंद नरवाणे देश के अगले आर्मी चीफ होंगे। मौजूदा सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत 31 दिसंबर को रिटायर हो रहे हैं। लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे इस समय वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ हैं और वह आजादी के बाद सेना के 28वें चीफ होंगे।
नरवाणे की नियुक्ति के साथ ही सभी तीनों सर्विस चीफ्स- एयर फोर्स चीफ आरकेएस भदौरिया, नेवी चीफ एडमिरल करमबीर सिंह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के 56वें बैच से होंगे। 31 दिसंबर को नरवाणे चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पदभार ग्रहण करेंगे।
आपको बता दें कि उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हो रही है जब भारत और पाकिस्तान के बीच कई महीनों से तनाव बरकरार है और पड़ोसी मुल्क लगातार आतंकी गतिविधियों के जरिए उकसाने वाली हरकतें कर रहा है।
Lieutenant General Manoj Mukund Naravane will be the 28th Chief of Army Staff and will succeed General Bipin Rawat on December 31. Once he takes over, chiefs of all the three services would be from the 56th course of NDA. https://t.co/aBTV2fEH1G pic.twitter.com/ZcO3Ie86Jm
— ANI (@ANI) December 16, 2019
सिख लाइट इन्फेंट्री के अफसर नरवाणे दिल्ली आने से पहले कोलकाता में पूर्वी कमान के चीफ थे और उन्हीं के नेतृत्व में हाल में पूर्वी सीमा पर बड़े अभ्यास किए गए थे। जून 1980 में 7वीं सिख लाइट इन्फेंट्री में कमिशन हुए लेफ्टिनेंट जनरल नरवाणे को पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ कश्मीर में आतंक और तनावपूर्ण माहौल में ऑपरेशंस का लंबा अनुभव है।
जम्मू-कश्मीर में उन्होंने राष्ट्रीय राइफल्स बटालियन को भी कमांड किया था। बतौर मेजर जनरल वह असम राइफल्स के IG भी रह चुके हैं। वह बेहद सतर्क और तेजतर्रार अफसर माने जाते हैं। उन्होंने चीन सीमा पर भारत और चीन के सैनिकों के बीच सहयोग बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई है।








Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *