हिल मेल ब्यूरो, जम्मू
जम्मू-कश्मीर राजभवन ने 18 दिसंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में गवर्नर और उपराज्यपाल के ADC रहे मेजर विपिन कुमार चमोली को विदाई दी। वह सितंबर 2017 से इस पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। कार्यक्रम में उपराज्यपाल सचिवालय के सभी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बतौर ADC अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद इन्फेंट्री ऑफिसर मेजर कुमार नई पोस्ट जॉइन करने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु ने मेजर की जमकर तारीफ की।
मेजर कुमार ने जिस लगन के साथ अपनी ड्यूटी की है, उपराज्यपाल ने बुधवार को उसका जिक्र करते हुए उनकी प्रशंसा की। उपराज्यपाल ने मेजर कुमार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।


Leave a comment