Home उत्तराखंड न्यूज़ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के ADC रहे मेजर विपिन चमोली को राजभवन ने दी विदाई
उत्तराखंड न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के ADC रहे मेजर विपिन चमोली को राजभवन ने दी विदाई

मेजर विपिन कुमार चमोली की विदाई के समय जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु।

हिल मेल ब्यूरो, जम्मू
जम्मू-कश्मीर राजभवन ने 18 दिसंबर को आयोजित एक कार्यक्रम में गवर्नर और उपराज्यपाल के ADC रहे मेजर विपिन कुमार चमोली को विदाई दी। वह सितंबर 2017 से इस पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। कार्यक्रम में उपराज्यपाल सचिवालय के सभी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बतौर ADC अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद इन्फेंट्री ऑफिसर मेजर कुमार नई पोस्ट जॉइन करने जा रहे हैं। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मु ने मेजर की जमकर तारीफ की।

मेजर कुमार ने जिस लगन के साथ अपनी ड्यूटी की है, उपराज्यपाल ने बुधवार को उसका जिक्र करते हुए उनकी प्रशंसा की। उपराज्यपाल ने मेजर कुमार को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...