Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ JSW ग्रुप के चेयरमैन ने पेश किया केदारपुरी का मास्टर प्लान, सीएम ने दी बिच्छू घास की जैकेट
उत्तराखंड न्यूज़

JSW ग्रुप के चेयरमैन ने पेश किया केदारपुरी का मास्टर प्लान, सीएम ने दी बिच्छू घास की जैकेट

JSW ग्रुप के चेयरमैन को बिच्छू घास से बनी जैकेट देते सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत।

हिल मेल ब्यूरो, मुंबई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुंबई में जेएसडब्लू ग्रुप के चैयरमेन सज्जन जिंदल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सज्जन जिंदल के बीच केदारनाथ धाम के पुनर्निमाण व विकास योजना के संबंध में चर्चा हुई। जल्द ही केदारपुरी का भव्य और दिव्य स्वरूप दुनियाभर के श्रद्धालुओं को दिखेगा। इस दौरान सीएम रावत ने पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के विकास को लेकर मास्टर प्लान भी देखा।

मुंबई में JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केदारपुरी के पुनर्निर्माण के मास्टर प्लान पर प्रजेंटेशन पेश किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सज्जन जिंदल को (बिच्छु घास) कंडाली घास के रेशे से निर्मित जैकेट भी भेंट की।

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...