हिल मेल ब्यूरो, मुंबई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से मुंबई में जेएसडब्लू ग्रुप के चैयरमेन सज्जन जिंदल ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री और सज्जन जिंदल के बीच केदारनाथ धाम के पुनर्निमाण व विकास योजना के संबंध में चर्चा हुई। जल्द ही केदारपुरी का भव्य और दिव्य स्वरूप दुनियाभर के श्रद्धालुओं को दिखेगा। इस दौरान सीएम रावत ने पीएम मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट के विकास को लेकर मास्टर प्लान भी देखा।
मुंबई में @TheJSWGroup के प्रतिनिधियों से मा. प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारपुरी के निर्माण कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। जल्द ही केदारपुरी का भव्य और दिव्य स्वरूप दुनियाभर के श्रद्धालुओं को दिखेगा। pic.twitter.com/FQQH25q7aI
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) December 20, 2019
मुंबई में JSW ग्रुप के चेयरमैन सज्जन जिंदल ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को केदारपुरी के पुनर्निर्माण के मास्टर प्लान पर प्रजेंटेशन पेश किया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सज्जन जिंदल को (बिच्छु घास) कंडाली घास के रेशे से निर्मित जैकेट भी भेंट की।
Our Chairman @SajjanJindal presenting the master plan for the redevelopment of Kedarnath to the Hon'ble Chief Minister of Uttarakhand @tsrawatbjp in Mumbai. #RestoringKedarnath pic.twitter.com/HU5nusu0YI
— JSW Group (@TheJSWGroup) December 19, 2019


Leave a comment