हिल मेल ब्यूरो, देहरादून
उत्तराखंड को साल 2017-18 के लिए कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-II में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान दिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा बंगलौर में आयोजित समारोह में 3 जनवरी को राज्य को कृषि कर्मण पुरस्कार दिया जाएगा।
केंद्रीय कृषि एवं कल्याण, ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को यह जानकारी दी है। माना जा रहा है कि प्रदेश की ओर से कृषि मंत्री, सचिव (कृषि) सम्मान ग्रहण करने के लिए जा सकते हैं।
सीएम रावत ने इस पुरस्कार मिलने की घोषणा पर राज्य के कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और समस्त किसानों को बधाई दी है।
गौरतलब है कि भारत सरकार का कृषि मंत्रालय कृषि क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्यों को कृषि कर्मण पुरस्कार देता है। इस पुरस्कार के साथ राज्य को कृषि मंत्रालय पांच करोड़ रुपये भी प्रदान करेगा।


Leave a comment