Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड को दिया मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का प्रथम पुरस्कार
उत्तराखंड न्यूज़

उपराष्ट्रपति ने उत्तराखंड को दिया मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का प्रथम पुरस्कार

उपराष्ट्रपति से पुरस्कार ग्रहण करते पर्यटन सचिव।

हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली

66वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के तहत उत्तराखंड राज्य को मोस्ट फिल्म फ्रेंडली स्टेट का प्रथम पुरस्कार दिया गया। 23 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित एक समारोह में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने यह सम्मान दिया, जिसे राज्य के लिए पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने ग्रहण किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई।

सीएम रावत ने कहा कि उत्तराखंड ने फिल्म प्रोत्साहन के लिए, उचित माहौल तैयार करना, अनुदान, शूटिंग की सिंगल विंडो क्लीयरेंस, फिल्म विकास कोष, बंद पड़े सिनेमाहॉल को खोलने जैसे कदम उठाए हैं। वहीं, पुरस्कार मिलने के बाद पर्यटन सचिव ने कहा कि यह सम्मान मिलने से प्रदेश में फिल्मों की शूटिंग को और ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। देश-विदेश के फिल्मकार राज्य में शूटिंग के लिए आएंगे। आपको बता दें कि सीएम ने हाल के अपने मुंबई दौरे के समय कई फिल्म निर्माताओं से मुलाकात कर उन्हें राज्य में शूटिंग के लिए आने का न्योता दिया था।

उपराष्ट्रपति से राज्य की ओर से पुरस्कार ग्रहण करते पर्यटन सचिव।

आपको बता दें कि उत्तराखंड को यह पुरस्कार फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने, शूटिंग के लिए बेहतर माहौल तैयार करने, हुनर और कला को प्रोत्साहन, बंद पड़े सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की दिशा में काम करने, फिल्म विकास कोष का निर्माण, फिल्म निर्माण को लेकर प्रोत्साहन की योजनाएं लगातार जारी रखने के लिए दिया गया है।

पढ़ें, शूटिंग लोकेशन देखने उत्तराखंड आएगा फिल्मकारों का दल

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...