Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ CDS जनरल बिपिन रावत की वर्दी में क्या खास, यहां देखिए
उत्तराखंड न्यूज़

CDS जनरल बिपिन रावत की वर्दी में क्या खास, यहां देखिए

हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली

नए साल के पहले दिन देश के पहले चीफ ऑफ द डिफेंस स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने अपना पदभार संभाल लिया। सीडीएस का कार्यालय साउथ ब्लॉक में होगा और उनकी वर्दी मूल सेवा वाली होगी। आपको बता दें कि जनरल बिपिन रावत अपने तीन साल के कार्यकाल के बाद एक दिन पहले सेना प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हो गए। रिटायरमेंट से एक दिन पहले उन्हें भारत का पहला सीडीएस नियुक्त किया गया था।

आइए आपको बताते हैं कि सीडीएस की टोपी, वर्दी, बेल्ट के बकल, कार के झंडे कैसे हैं-

  1. सीडीएस की कार का फ्लैग

2. पीक कैप

3. शोल्डर रैंक बैज, बेल्ट बकल

4. बटन

भारतीय सेना के सार्वजनिक सूचना अतिरिक्त महानिदेशालय ने बताया है, ‘सीडीएस के रैंक बैज और वर्दी संयुक्तता, एकीकरण और तालमेल को दर्शाएगी।’ सेना ने कई ट्वीट में सीडीएस की टोपी, वर्दी के बटन, बेल्ट के बकल और कार के झंडे जैसी चीजों और रैंक के बैज की तस्वीरें साझा की हैं।

CDS शक्तियां भी जानिए

  • 4 स्टार जनरल रैंक के होंगे सीडीएस
  • रक्षा मंत्री के लिए सैन्य सलाहकार की भूमिका निभाएंगे
  • सीडीएस के पास अंतरिक्ष एवं साइबर युद्धों की सीधी कमांड होगी
  • सीडीएस, न्यूक्लियर कमान अथॉरिटी में सैन्य सलाहकार के रूप में काम करेंगे
Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...