हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली
उत्तराखंड को खाद्यान्न उत्पादन के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित कार्यक्रम में 2 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2017-18 में खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 के लिए उत्तराखंड को यह सम्मान दिया।
राज्य की ओर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पीएम से यह सम्मान ग्रहण किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के दो प्रगतिशील किसान भी सम्मानित किए गए। मुख्यमंत्री ने राज्य को सम्मानित किए जाने का विडियो भी शेयर किया है।
उत्तराखंड को 2017-18 में खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 के लिए कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कर्नाटक के तुमकुर में मा. PM @narendramodi जी के कर कमलों से कृषि मंत्री @SubodhUniyal1 के साथ यह सम्मान प्राप्त किया। pic.twitter.com/s68bErhcr2
— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) January 2, 2020
पहले पुरस्कार के तहत प्रदेश को 5 करोड़ रुपये की धनराशि दी गई। सम्मानित किए गए राज्य के दो प्रगतिशील किसान हैं- कपकोट की कौशल्या और भटवाड़ी के जगमोहन राणा।


Leave a comment