‘मेरी यात्रा’ एप पर पर्यटकों को मिलेगी हर जानकारी

‘मेरी यात्रा’ एप पर पर्यटकों को मिलेगी हर जानकारी

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों और यहां के स्थानीय लोगों को अब एक क्लिक पर पर्यटन, होटल, स्टे होम, हेलिकॉप्टर, ट्रेकिंग, हेल्थ और मौसम से जुड़ी जानकारियां मिल सकेंगी। उत्तराखंड में सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से एसडीआरएफ ने ‘मेरी यात्रा’ एप

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

उत्तराखंड में आने वाले पर्यटकों और यहां के स्थानीय लोगों को अब एक क्लिक पर पर्यटन, होटल, स्टे होम, हेलिकॉप्टर, ट्रेकिंग, हेल्थ और मौसम से जुड़ी जानकारियां मिल सकेंगी। उत्तराखंड में सुरक्षित यात्रा के उद्देश्य से एसडीआरएफ ने ‘मेरी यात्रा’ एप तैयार किया गया है। यह एप यात्रा को सुरक्षित बनाने की दिशा में मददगार साबित होगा साथ ही अनेक आवश्यक सूचनाएं व महत्वपूर्ण मोबाइल नंबर आपको एक साथ प्राप्त हो सकते हैं।

एसडीआरएफ सेनानायक त्रिप्ति भट्ट ने बताया कि गूगल के प्ले स्टोर से ‘मेरी यात्रा’ एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद बिना इंटरनेट के भी पहाड़ के सुदूर इलाके में यह एप बेहद मददगार साबित होगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इस एप को डाउनलोड करें और इसका लाभ उठाएं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस एप का विधिवत शुभारंभ करते हुए इसे मील का पत्थर बताया।

‘मेरी यात्रा’ एप के जरिए यात्रा के दौरान होने वाली असुविधा को दूर करने की पहल की गई है, जिसमें होटल, एटीएम, हॉस्पिटल, पेट्रोल पंप, पुलिस चौकी, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस, फायर स्टेशन, बस एवं टैक्सी सर्विस, एडवेंचर स्पोर्ट, पर्यटक स्थल ट्रैवल गाइड लाइन, ट्रैवल एजेंसी के नाम, लोकेशन, फोन नंबर, दूरी और रूट की जानकारी मिल सकेगी। यह एप ऑफलाइन भी समस्त सूचनाएं प्रस्तुत करेगा।

चारधाम में आने वाले यात्रियों को यात्रा रूट, हेलिकॉप्टर सेवा, मार्गों की स्थिति, मौसम की जानकारी, रजिस्ट्रेशन की विधि व अनेक दिशा-निर्देशों को एप में दर्शाया गया है। आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए एप में इमरजेंसी नम्बर भी दिए गए हैं और प्रदेश के सभी जनपदों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों के नम्बर को भी एप में दर्शाया गया है। एप में find near me option में जाकर अपने निकटम पुलिस चौकी, पेट्रोल पंप, हॉस्पिटल, होटल, रेस्टोरेंट, एटीएम, फायर स्टेशन की जानकारी मिल सकेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this