गर्मियां शुरू होते ही चार धाम यात्रा भी शुरू हो जाती है। उत्तराखंड सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए इस साल से चार धाम यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं को वैष्णोदेवी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर संचालित कराने की योजना बना रही है। इस योजना को लेकर नागरिक उड्डयन विभाग ने कसरत तेज कर दी है। इस बारे में विभाग और विमानन कंपनियों के बीच जल्द समझौता होने के आसार हैं।
चार धाम यात्रा के लिए हेलीकाप्टर सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए इसके विस्तार की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस बार अब तक राज्य सरकार को करीब एक दर्जन कंपनियां चार धाम यात्रा में अपनी सेवाएं देने को आवेदन कर चुकी हैं। कंपनियों का दावा है कि वे तीर्थ यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को तैयार हैं।
अब तक की व्यवस्था में किराया व समय सारिणी को लेकर मानक स्पष्ट नहीं हैं। ऐसे में विमानन कंपनियां खुद ही ये सब तय करती आ रही हैं। जाहिर है कि इससे तीर्थ यात्री सीधे तौर पर प्रभावित होते हैं। इस योजना के शुरू होने से यात्रियों की जेब पर अधिक बोझ भी नहीं पड़ेगा।
प्रमुख सचिव नागरिक उड्डयन पी सी शर्मा ने कहा कि योजना को इसी सीजन से शुरू किया जाएगा।


Leave a comment