Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ लॉकडाउन के बाद अच्छे भविष्य की ‘आस बंधाता, विश्वास दिलाता’ ये गढ़वाली गीत सुना क्या…
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

लॉकडाउन के बाद अच्छे भविष्य की ‘आस बंधाता, विश्वास दिलाता’ ये गढ़वाली गीत सुना क्या…

लॉकडाउन के बाद की परिस्थितियां क्या होंगी, रोजगार के अवसरों को लेकर चिंताएं लोगों के मन में हैं, आगे उत्तराखंड की आर्थिक हालत कैसी होगी। इन तमाम सवालों के साथ लॉकडाउन के समय को बिता रहे लोगों के लिए टीम हिल-मेल के साथी और प्रख्यात अभिनेता एवं निर्देशक ओपी डिमरी ने एक बेहतरीन पहल की है। वह एक ऐसे गढ़वाली गीत के साथ सामने आए हैं, जिसमें लोगों को यह बताया गया है कि लॉकडाउन के बाद आने वाला समय भी बेहतर होगा। सभी चीजें सामान्य होंगी और हम पहले से ज्यादा तेज रफ्तार के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेंगे।

लॉकडाउन के दौरान ही लिखे और तैयार किए गए इस वीडियो में उत्तराखंड की कई जानीमानी हस्तियों ने अपनी बात रखी है। इनमें एनडीएमए के सदस्य राजेंद्र सिंह, पद्मभूषण बछेंद्री पाल, उद्योगपति हर्षपाल सिंह चौधरी और आजतक के एसोसिएट एडीटर मनजीत नेगी शामिल हैं। सभी का संदेश है कि हम मिलकर कोरोना की इस महामारी से लड़ रहे हैं और आने वाला समय बेहतरीन अवसर लेकर आएगा, बशर्ते अभी हमें लॉकडाउन के सभी दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए।

‘आस A Better Future’नाम से तैयार किए गए इस वीडियो में उत्तराखंड के कई कलाकारों ने अपना योगदान दिया है। खास बात यह है कि इस वीडियो में सभी ने अपने हिस्से की भूमिका को अपने घर से ही निभाया। इस गीत के बोल हैं –

सुखिला दिनोंल झट बौड़ण, लड़ैं य हमुन जितण
दगड़्या मन मा सांसु रख, आस रख बिश्वास रख
आस रख बिश्वास रख

हैंसद-खितकद नौन्याळ स्कूलों मा जाला
कामकाजी अपणा काम धन्धों पर मिस्याला
न क्वी रोक-टोक होली जाणम कै यख-वख
दगड़्या मन मा सांसु रख, आस रख बिश्वास रख
आस रख बिश्वास रख

इन भावों को कलमबद्ध किया है धर्मेंद्र नेगी ने। संगीतबद्ध किया है स्वर्गीय चंद्र सिंह राही जी के बेटे वीरेंद्र नेगी ‘राही’ और सतेंद्र पेरिंडियाल ने। वीडियो के निर्माता निर्देशक ओपी डिमरी हैं और इस बेहतरीन गीत को वीरेंद्र नेगी ‘राही’, कनिष्का नेगी, अदिति नेगी, गंधर्व नेगी और अनीता नेगी ने स्वरबद्ध किया है। इस वीडियो के क्रिएटिव तैयार किए हैं चंद्रकात नेगी ने और सुभाष भानवाला इस वीडियो के एडिटर हैं।

कोरोना संक्रमण काल के दौरान पॉजिटिव रहने और आने वाले अच्छे भविष्य की आस और विश्वास बंधाते इस गीत को आप भी सुनें…

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles