Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री के रोड शो में सड़कों पर उतरा अपार जनसैलाब
उत्तराखंड न्यूज़उत्तरकाशीताज़ा ख़बर

उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री के रोड शो में सड़कों पर उतरा अपार जनसैलाब

सिलक्यारा टनल के सफल ऐतिहासिक रेस्क्यू प्रयासों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक पुस्तक ‘कॉफी टेबल बुक’ प्रकाशित की गयी है, जिसका जनपद उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण किया गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर रोड-शो किया, तो जन-सैलाब सड़कों पर उमड़ आया। पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित हजारों महिलाओं ने सड़क के दोनों तरफ खड़े होकर पुष्प वर्षा कर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। इस आयोजन के जरिए जहां लोगों ने उत्तरकाशी जिले की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरओं के विविध रूप-रंगों का साक्षात्कार किया वहीं यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण और जिले के विकास के लिए भी अत्यधिक महतपूर्ण साबित हुआ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिलाओं के ‘दीदी-भुली महोत्सव‘ में शिरकत करने के साथ ही रू. 291 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। जिनमें रू. 189 करोड़ की लागत से यूजेवीएन लिमिटेड के तिलोथ विद्युतगृह के नवीनीकरण, उच्चीकरण एवं पुनरोद्धार (आर.एम.यू.) कार्य का लोकार्पण भी सम्मिलित है।

सिलक्यारा टनल के सफल ऐतिहासिक रेस्क्यू प्रयासों के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी के मार्गदर्शन में उत्तरकाशी पुलिस द्वारा एक पुस्तक ‘कॉफी टेबल बुक’ प्रकाशित की गयी है, जिसका जनपद उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा लोकार्पण किया गया है।

बुक के मुख्य संपादक पुलिस उपाधीक्षक उत्तरकाशी अनुज कुमार द्वारा बुक की कंसेप्ट डिजाइन तैयार की गयी है। कर्नल सुदीप बॉस व डॉ. चेतना पोखरियाल द्वारा बुक के संपादन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया गया तथा कांस्टेबल सुरेश कोहली एवं विरेन्द्र नेगी द्वारा फोटोग्राफ्स/ तकनीकी सहायता प्रदान की गयी है। कॉफ़ी टेबल बुक माह नवम्बर 2023 में यमुना घाटी एवं गंगा घाटी को जोडने वालीसिलक्यारा-पॉलगांव टनल आपदा में फंसे विभिन्न प्रान्तों के 41 श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू करने एवं अनुभवों से सम्बन्धित है।

ज्ञातव्य है कि 12 नवम्बर 2023 को जनपद उत्तरकाशी के यमुना एवं गंगा घाटी को जोडने वाली निर्माणाधीन सिलक्यारा टलन में प्रातः सिफ्ट चैंजिंग के दौरान अचानक टनल का एक भाग टूटने से 41 श्रमिक टनल के अंदर फंस गये थे, मजदूरों को एनएचआईडीसीएल की मशीनरी, उत्तरकाशी पुलिस, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, फायर, मेडिकल, जिला प्रशासन एवं बाहर से आये विशेषज्ञों व अन्य संस्थाओं द्वारा कड़ी मशक्कत व दिन-रात मेहनत करते हुये 17 दिन के उपरांत 28 नवम्बर 2023 को टनल में फंसे सभी श्रमिकों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया था।

दीदी भुली महोत्सव में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को डीएम अभिषेक रुहेला ने पंचपुरा भवन की प्रतिकृति और सिलक्यारा के सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के फोटो का कोलाज और आभार और आभार पत्र भेंट किया। उन्होंने उत्तराखंड के पहाड़ी परंपरा से धान कूटने की गिंज्याली थामकर उलख्यारे में की लाल धान की कुटाई।

मुख्यमंत्री ने दीदी भुली महोत्सव में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट में हाल ही में देश में दूसरे स्थान का सम्मान पाने वाले लाल धान की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाल धान का उत्पादन करनी वाली महिलाओं ने मुख्यमंत्री को लाल धान की बाली भेंट की। उन्होंने महिलाओं के साथ लाल धान की कुटाई पारंपरिक ओखली यानी उलख्यारे में गिंज्याली (मूसल) थामकर की है। साथ ही लाल धान के चूड़ा बनाने की जानकारी ली।

पुष्कर सिंह धामी ने दीदी भुली महोत्सव में शिरकत कर डुंडा और बगोरी क्षेत्र के पारंपरिक ऊन की कताई करने वाले चरखा को चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब ऊन की कताई कर पारंपरिक ऊनी वस्त्रों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। साथ ही डुंडा और बगोरी से पहुंची महिलाओं को चरखा चलाने और ऊन कताई की जानकारी ली।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...