Home उत्तराखंड न्यूज़ दिन दहाड़े युवक की गला रेतकर हत्या
उत्तराखंड न्यूज़क्राइमहरिद्वार

दिन दहाड़े युवक की गला रेतकर हत्या

हरिद्वार। मंगलौर में दिन दहाड़े एक युवक की सरेराह गला रेत कर हत्या कर दी गई है। युवक की हत्या से पूरे कस्बे में हड़कंप मचा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही कोतवाली पहुंच गया।
बताया जा रहा है कि आरोपी के बेटे की एक साल पहले गंगनहर में डूबकर मौत हो गई थी। आरोपी को शक था कि साहिल ने ही उसके बेटे को मारा है। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
शनिवार के दिन देशभर में ईद उल अज़हा का त्यौहार बड़े ही हर्षाेल्लास के साथ मनाया जा रहा है। लेकिन इसी बीच उत्तराखंड में हरिद्वार जिले के मंगलौर कस्बा क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ले में एक वारदात ने रंग में भंग डाल दिया है। ईद उल अजहा का त्यौहार मना रहे एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।
मंगलौर में एक युवक की बीच सड़क गला रेतकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि कस्बा क्षेत्र के पठानपुरा मोहल्ला निवासी रियासत पुत्र शौकत ने अपने पड़ोस में रहने वाले 22 वर्षीय साहिल पुत्र शमीम की बीच सड़क पर गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद ही पुलिस स्टेशन बाजार मंगलौर जा पहुंचा। उधर घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। कुछ ही देर में सूचना साहिल के परिजनों तक पहुंची तो परिजन भी घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े।
घटनास्थल पर साहिल का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। साहिल को लहूलुहान हालत में देख परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी रियासत के बेटे की एक वर्ष पूर्व गंगनहर में डूबकर मौत हो गई थी। रियासत को शक था कि साहिल ने उसे डुबाकर मारा है।
वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। साहिल के शव को कब्जे में लिया गया। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इसी के साथ पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं मौके पर मंगलौर सीओ और एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल पहुंच गए. उन्होंने अन्य अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली है। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि मंगलौर के पठानपुर मोहल्ले में युवक की हत्या हुई है। हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपी पुलिस हिरासत में है। मामले में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...