केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुआ हादसा, तीन तीर्थयात्रियों की मौत और आठ के घायल होने की खबर

केदारनाथ यात्रा मार्ग पर हुआ हादसा, तीन तीर्थयात्रियों की मौत और आठ के घायल होने की खबर

गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया।चीड़वासा के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में मलबा गिर गया। इस दौरान यात्रा पर जा रहे तीन तीर्थयात्रियों की मौत और आठ तीर्थयात्रियों के घायल होने की खबर है।

इस घटना की जानकारी जैसे ही एसडीआरएफ टीम को मिली, उनकी टीम को तुरन्त घटनास्थल के लिए भेजा गया। एसडीआरएफ टीम को सूचित किया गया कि चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से कुछ लोग मलबे की चपेट में आ गए हैं जिसमें रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

अनिरुद्ध सिंह भंडारी अपने अन्य साथियों के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों को लेकर घटनास्थल के लिए रवाना हुए और तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु गौरीकुंड से केदारनाथ धाम दर्शन हेतु जा रहे थे और अचानक चीड़वासा के पास भूस्खलन होने से मलबा आने पर यह हादसा हो गया।

एसडीआरएफ टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए 08 घायलों को निकालकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। 03 व्यक्तियों की मौके पर ही मृत्यु हो गयी थी, जिनके शवों को एसडीआरएफ टीम द्वारा जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।

मृतकों का विवरण:-

1. किशोर अरुण पराटे पता नागपुर महाराष्ट्र उम्र 31 वर्ष साथ में निखिल निम्बाजी
2. सुनील महादेव काले, उम्र 24 पता महाराष्ट्र जालना जिला साथ में प्रमोद महादेव
3. अनुराग बिष्ट, पता तिलवाड़ा रुद्रप्रयाग

इस घटना पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट किया, केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this