Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ नरकोटा में हुए हादसे में लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ़ कार्यवाही, दो किये गिरफ्तार
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

नरकोटा में हुए हादसे में लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ़ कार्यवाही, दो किये गिरफ्तार

नरकोटा में हुए हादसे मे लापरवाही बरतने वालो के खिलाफ़ लिया गया एक्शन, दो किये गिरफ्तार।

रुद्रप्रयाग जनपद में सिरोबगड़ और नरकोटा के बीच ऑल वेदर रोड के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग ध्वस्त होने से दो मजदूरों की मौत हो गई थी जबकि छह मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मृतकों के परिजनों ने हादसे को लेकर रुद्रप्रयाग कोतवाली तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर प्रोजेक्ट मैनेजर आरसीसी कम्पनी नरकोटा ज्योति प्रकाश शर्मा पुत्र हंसराज शर्मा निवासी हिमाचल प्रदेश और ब्रिज इंजीनियर मुकेश गुप्ता पुत्र चंद्र सेन गुप्ता निवासी विकास नगर, देहरादून को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जिसके बाद दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं मामले में जांच जारी है।

बता दें कि बीते रोज ऋषिकेश-बदरीनाथ राजमार्ग पर रुद्रप्रयाग से 6 किमी की दूरी पर नरकोटा के पास बन रहे ऑल वेदर रोड के निर्माणाधीन पुल की शटरिंग पलट गई। हादसे होने से पहले कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मचारी सेटरिंग कस रहे थे, इसी दौरान सेटरिंग पलट गयी, जिससे मौके पर मौजूद आठ मजदुर इसकी चपेट में आ गये। आठ मदूरों में से छह मजदूरों को गंभीर चोटें आईं जबकि दो मजदूरों की मौत हो गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...