Home उत्तराखंड न्यूज़ यमकेश्वर ब्लाक के तल्ला बनास में खनन पर प्रशासन का प्रहार, जब्त हुई जेसीबी
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरपौड़ी गढ़वाल

यमकेश्वर ब्लाक के तल्ला बनास में खनन पर प्रशासन का प्रहार, जब्त हुई जेसीबी

यमकेश्वर ब्लाक के तल्ला बनास के आसपास कई समय से अवैध भूमि पर समतलीकरण हो रहा है गांव वालों ने इस मामले में कई बार इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों को की लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाही नहीं हुई है। अब जाकर प्रशासन ने खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनकी जेसीबी मशीन को अपने कब्जे में लिया है।

यमकेश्वर के ग्राम पंचायत बनास में बिना अनुमति के चल रही जेसीबी को तहसील प्रशासन ने जब्त कर लिया। जेसीबी से भूमि का समतलीकरण कर प्लाटिंग की जा रही थी। ग्रामीणों की शिकायत पर तहसील प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है।
जब राजस्व उपनिरीक्षक मनीष सजवाण से इस बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत बनास में स्थानीय लोगों की ओर से जेसीबी चलाकर प्लाटिंग करने की शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि तहसील प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गांव में हनुमान मंदिर के निकट जेसीबी से भूमि का समतलीकरण किया जा रहा था।

राजस्व उपनिरीक्षक ने बताया कि जब निर्माणकर्ता से जेसीबी चलाने के संबंध में अनुमति पत्र मांगा गया, तो वह कोई अनुमति पत्र नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने मौके से बिना अनुमति के चल के रही जेसीबी को जब्त कर लिया। उन्होंने बताया कि यहां पर भूमि का समतलीकरण किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि भूमि की पैमाइश आदि भी गई है। जिसमें भूमि का समतलीकरण कर करीब सात पुश्तों का निर्माण किया जाना भी पाया गया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर एसडीएम यमकेश्वर को भेज दी है।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बनास में प्लाटिंग की जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि अवैध तरीके से प्लाटिंग कर बाहरी लोगों को उनकी भूमि बेची जा रही है। गांव के लोग इसका लगातार विरोध कर कर रहे हैं उसके बाद भी भूमि का समतलीकरण किया जा रहा है।

इससे पहले भी ग्रामीणों ने कई बार विरोध जताया था, लेकिन उसके बाद भी भूमि कटान का काम बंद नहीं हुआ। यहां पर लगातार हो रहे अवैध खनन के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरूरत है जिससे कि यहां के जल जंगल सुरक्षित रह सके और गांव वालों की जमीन पर अवैध कब्जा होने से बचा जा सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...