Tuesday , 8 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ टिहरी के बाद अब नैनीताल में हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की गई जान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

टिहरी के बाद अब नैनीताल में हुआ भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की गई जान

टिहरी के बाद अब ओखलकांडा के अघोड गाँव के पास हुआ सड़क हादसा । जहां खाई में गिरी जीप हादसे में 5 यात्रियों की मौत की खबर, 1 घायल जीप हल्द्वानी से रीठा की तरफ जा रही थी ।

टिहरी के बाद अब ओखलकांडा के अघोड गाँव के पास हुआ सड़क हादसा । जहां खाई में गिरी जीप हादसे में 5 यात्रियों की मौत की खबर, 1 घायल जीप हल्द्वानी से रीठा की तरफ जा रही थी ।

उत्तराखंड में हादसे रुकने का नाम नही के रहे है। टिहरी के बाद अब सड़क हादसे की एक और बुरी खबर नैनीताल जिले से आ रही है। यहां नैनीताल जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र ओखल कांडा अघोड गांव के पास एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई, अभी तक मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि जीप में 6 लोग सवार थे, जिसमें से 5 लोगों के इस घटना में हताहत होने की खबर आई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसको इलाज के लिए अस्पताल लाया जा रहा है।

सूचना के मुताबिक जीप हल्द्वानी से रीठा की तरफ जा रही थी राजश्व क्षेत्र होने की वजह से एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए घटनास्थल की तरफ रवाना हो गई है ।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

देहरादून में बढ़ा स्वाइन फ्लू और डेंगू का प्रकोप, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

देहरादून जिले में स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले लगातार सामने आने...