Home उत्तराखंड न्यूज़ पंतनगर विश्वविद्यालय एवं रूस की सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी के मध्य करार
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बरशिखर पर उत्तराखंडी

पंतनगर विश्वविद्यालय एवं रूस की सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी के मध्य करार

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय एवं रूस की सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी के मध्य पशुचिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में तकनीकी शोध एवं शिक्षा के आदान-प्रदान हेतु 20 सितंबर 2024 को एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए।

विश्वविद्यालय से कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान की अध्यक्षता में चार सदस्यीय वैज्ञानिकों का प्रतिनिधिमंडल सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचा। इस प्रतिनिधिमंडल में कुलपति के साथ अन्तर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक डा. शिवा प्रसाद, अधिष्ठाता स्नातकोत्तर महाविद्यालय डॉ. के.पी. रावेरकर एवं विभागाध्यक्ष, पशुचिकित्सा एवं पशुपालन प्रसार शिक्षा विभाग डॉ. एस.सी. त्रिपाठी शामिल है। सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी की ओर से रेक्टर डॉ. प्लेम्याशोव क्रिसिलवी, वाइस रेक्टर डॉ. निकिटिन, अंतर्राष्ट्रीय मामलों के निदेशक डॉ. ल्युतिक एवं सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के कोंसुल एंड हेड ऑफ चांसरी निर्मेष कुमार सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ वैज्ञानिक सम्मिलित हुए।

सेंट पीटर्सबर्ग यूनिवर्सिटी के रेक्टर ने पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए अपने विश्वविद्यालय की शोध उपलब्धियों की जानकारी दी एवं आशा व्यक्त की कि इस एमओयू से शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिणाम सामने आएंगे। पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान ने अपने संबोधन में विश्वविद्यालय की प्रगति एवं हरित क्रांति के क्षेत्र में इसके योगदान से अवगत करवाया तथा विश्वविद्यालय की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए विशेष रूप से पशुचिकित्सा विज्ञान के विभिन्न महत्वपूर्ण शोध पहलुओं जैसे एनिमल क्लोनिंग, ओवम-पिक-अप तकनीक, जीन कैरेक्टरेराइजेशन, वैक्सीन उत्पादन आदि आपसी सहयोग के मुख्य क्षेत्रों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि इस एमओयू के माध्यम से दोनों देशों के वैज्ञानिक एवं शोध छात्र विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से कार्य कर दोनों देशों के प्रगति में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। सेंट पीटर्सबर्ग में भारत के कोंसुल एंड हेड ऑफ चांसरी निर्मेष कुमार ने हस्ताक्षर किए एवं एमओयू को सफलता पूर्वक संचालित करने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। कुलपति डॉ. मनमोहन सिंह चौहान के नेत्तृव में पंतनगर विश्वविद्यालय द्वारा रूस के एक प्रतिष्ठित संस्थान से करार किया जाना एक प्रतिष्ठा की बात है जिससे कि विश्वविद्यालय को शोध एवं शिक्षण के क्षेत्र में प्रगति मिलेगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...