Home उत्तराखंड न्यूज़ पन्तनगर विश्वविद्यालय और यूरोप के दो विश्वविद्यालयों के मध्य करार
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगरताज़ा ख़बर

पन्तनगर विश्वविद्यालय और यूरोप के दो विश्वविद्यालयों के मध्य करार

पंतनगर विश्वविद्यालय के कुलपति डा. मनमोहन सिंह चौहान द्वारा स्पेन एवं वर्सिलोना के भ्रमण के दौरान वहां के दो विश्वविद्यालयों क्रमशः यूनिवर्सितात आटोनामा द वर्सिलोना (यूएबी) एवं उनिवर्सितात पॉलिटेक्निका दे केतालूइया बासेलोनाटेक (यूपीसी) के साथ करार पर हस्ताक्षर किया गया।

यूनिवर्सितात आटोनामा द वर्सिलोना की ओर से निदेशक डॉ. काटजा सुस्ताकोविज एवं उनिवर्सितात पॉलिटेक्निका दे केतालूइया बासेलोनाटेक की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय अधिकारी डॉ. लौरा टोरेश द्वारा करार पर हस्ताक्षर किया गया।

यह करार खाद्य और कृषि तकनीकी के क्षेत्र में किया गया जिससे कि पंतनगर विश्वविद्यालय एवं यूरोप के दोनों विश्वविद्यालयों में उक्त क्षेत्र में सुदृढ़ता प्रदान करेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति भारतीय विश्वविद्यालय संगठन की टीम के साथ भ्रमण में प्रतिभाग कर रहे है। उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी परिषद, हल्दी के निदेशक डॉ. संजय शर्मा भी भ्रमण में प्रतिभाग कर रहे है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...