Home उत्तराखंड न्यूज़ कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पौड़ी में राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र ओढकर सम्मानित किया, ‘नये इरादे युवा सरकार‘ पुस्तिका का हुआ विमोचन
उत्तराखंड न्यूज़पौड़ी गढ़वाल

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने पौड़ी में राज्य आंदोलनकारियों को अंगवस्त्र ओढकर सम्मानित किया, ‘नये इरादे युवा सरकार‘ पुस्तिका का हुआ विमोचन

उत्तराखंड राज्य बनाने में आंदोलनकारियों की अहम भूमिका रही है और सभी राज्य के लोगों को उनके सपनों को साकार करने में अपना योगदान देना चाहिए यही उनके लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

21वां राज्य स्थापना दिवस आज जनपद में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद मुख्यालय रामलीला मैदान में आयोजित समारोह में कृषि एवं कृषक कल्याण विभाग एवं प्रभारी मंत्री जनपद पौड़ी गढ़वाल सुबोध उनियाल द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग कर सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात् शहीद राज्य आंदोलनकारियों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्य आंदोलनकारियों को प्रभारी मंत्री ने अंगवस्त्र ओढ़ाकर तथा फूल मालाओं से सम्मानित किया।

प्रभारी मंत्री उनियाल, विधायक पौड़ी मुकेश कोली, नगरपालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम, प्रभारी जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रशान्त कुमार आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणूका देवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों, स्कूली बच्चों एवं उपस्थित जन समूह द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुलिस लाइन देहरादून से प्रसारित सम्बोधन को एल.ई.डी. के माध्यम से सुना गया।

इसके बाद मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य गणों ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा प्रकाशित ‘नये इरादे युवा सरकार‘ विकास पुस्तिका का विमोचन किया तथा जिला सूचना कार्यालय पौड़ी द्वारा आजादी का अमृत महोत्सव पर मोटिवेशन गीत लांच किया गया। वहीं इस अवसर विभिन्न योजनाओं के तहत आने वाली समस्याओं के समाधान हेतु जिला प्रशासन द्वारा बनायी गई वेबसाइट भी लांच की गई। इससे पहले सुबोध उनियाल ने पर्यटन विभाग के तत्वाधान में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित साईकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सुबोध उनियाल द्वारा राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा स्थापित स्टॉलों का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 को लेकर स्वीप कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई तथा सेल्फी प्वाईंट में फोटो भी खिंचवाई। इस अवसर पर सुबोध उनियाल द्वारा प्रगतिशील कृषकों तथा कोरोना वरियर्स को भी सम्मानित किया गया। साथ ही पंचायतीराज की स्वामित्व योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को कार्ड वितरण, बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के तहत मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट, पोषण किट, किशोरी किट तथा पूर्ति विभाग की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना किट, उज्जवला गैस भी वितरित किये गये।

 

क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोली ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि क्षेत्र में पर्यटन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु ल्वली झील का निर्माण किया जा रहा है। इसके साथ ही फल्स्वाड़ी में माता सीता का दिव्य एवं भव्य मंदिर की कार्यवाही गतिमान है। कहा कि भौंसाल पुल के लिए 9 करोड़, कादेखाल पम्पिंग योजना के लिए 18 करोड़ दिये गये हैं, जिनका कार्य प्रगति पर है। साथ ही बिलकेदार-घुड़दोड़ी पेयजल योजना पुर्नगठन की टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है, जबकि ज्वाल्पा देवी पेयजल पुर्नगठन हेतु स्वीकृति की गई है। कहा कि पीएमजीएसवाई की 21 सड़कों का कटान, लोनिवि की 48 सड़कों पर कार्य किया गया है। कहा कि बस स्टेशन का कार्य भी जल्द पूर्ण हो जायेगा। साथ ही कूड़ा निस्तारण हेतु 4 करोड़ 70 लाख की धनराशि से कार्य किया जायेगा। कल्जीखाल में डिग्री कॉलेज नये सत्र के लिए शुरू कर दिया जायेगा।

नगरपालिका अध्यक्ष पौड़ी यशपाल बेनाम ने राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि उत्तराखंड राज्य बनाने में आंदोलनकारियों की अहम भूमिका रही है और सभी उनके सपनों को पूरा करने में अपना अहम योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

पौड़ी में ARTO की बड़ी कार्रवाई, ऐप से बुक की बाइक तो खुली पोल; दो निजी बाइकें सीज

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में ऐप आधारित राइड सर्विस के जरिए निजी...