चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी : सतपाल महाराज

चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी : सतपाल महाराज

प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा 2025 की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा की व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ-साथ पर्यटन विभाग एवं अन्य विभाग भी सक्रियता से कार्य में जुटे हैं।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि श्री यमनोत्री और श्री गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के साथ ही 30 अप्रैल, 2025 से चारधाम यात्रा का शुभारम्भ हो जायेगा। भगवान श्री केदारनाथ धाम के कपाट 02 मई को, श्री बद्रीनाथ धाम के कपाट 04 मई को और हेमकुण्ड साहिब के कपाट 25 मई, 2025 को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोले जायेगें। चारधाम यात्रा को लेकर श्रृद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह उत्साह है। हेलीकॉप्टर बुकिंग में यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसे देखते हुए हेली टिकटों की कालाबाजारी रोकने और यात्रा रुट पर अनाप-शनाप पार्किंग शुल्क की वसूली को देखते हुए अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटन मंत्री ने बताया कि उन्होंने चारधाम यात्रा 2025 को देखते हुए आयुक्त गढवाल मण्डल तथा जिलाधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्गों पर आवश्यक व्यवस्थाओं हेतु कमिश्नर गढ़वाल मंडल पौडी को 25.00 (पच्चीस लाख), जिलाधिकारी हरिद्वार 100.00 (एक करोड़), जिलाधिकारी टिहरी 100.00 (एक करोड़) जिलाधिकारी देहरादून 100.00 (एक करोड़), जिलाधिकारी पौडी 50.00 (पचास लाख), जिलाधिकारी चमोली 300.00 (तीन करोड़), जिलाधिकारी उत्तरकाशी 300.00 (तीन करोड़), जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग 300.00 (तीन करोड़) सहित कुल 1275.00 (बारह करोड़ पिचहतर लाख) की धनराशि अवमुक्त की है।

सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए साफ-सफाई एवं शौचालय की व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। जनपद रूद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी और जानकी चट्टी बैरियर से यमनोत्री मार्ग तक स्टील फ्रेम शौचालयों की साफ सफाई एवं रख-रखाव हेतु निर्माण ईकाई सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आर्गेनाइजेशन देहरादून को 40 प्रतिशत 782.228 लाख की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है।

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा मार्ग पर सुलभ इंटरनेशनल संस्था के माध्यम से 147 स्थाई शौचालयों में 1584 सीटों की व्यवस्था की गई है। गंगोत्री एवं यमनोत्री मार्ग पर 82 सीट, जनपद रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत विभिन्न स्थलों पर निर्मित कुल 551 सीट, जनपद चमोली के यात्रा मार्ग पर 60 सीट एवं हेमकुण्ड साहिब यात्रा मार्ग पर 20 सीट स्टील फ्रेम शौचालयों का संचालन किया जायेगा। पर्यटन विभाग द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले यात्रियों एवं वाहनों की सुरक्षा/निगरानी के लिए टूरिस्ट सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम हेतु ऑनलाईन/ऑफलाईन पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है। चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ऑनलाईन/ऑफलाईन पंजीकरण, मोबाईल एप से पंजीकरण के साथ-साथ इस वर्ष आधार नम्बर से भी पंजीकरण की सुविधा की गई है।

सतपाल महाराज ने कहा कि गत् वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हरिद्वार, ऋषिकेश एवं हर्बटपुर में ऑफलाईन पंजीकरण की व्यवस्था करने के साथ-साथ देहरादून स्थित उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के मुख्यालय में स्टेट लेवल कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जो कि 24×7 घंटे संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम में 15 (पंद्रह) लाईन का टोल टूरिजम हेल्प लाईन नम्बर 0135-1364 संचालित है। इसके आलवा यात्रा सम्बन्धित किसी भी जानकारी हेतु फोन नम्बर 0135-2552627, 2559898 से प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने बताया कि चारधाम यात्रा 2025 हेतु यात्रियों का आधार बेस पंजीकरण का कार्य 20 मार्च, 2025 से प्रारम्भ कर दिया गया है। इस वर्ष भी चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। यात्रियों को लम्बी कतारों में अधिक समय व प्रतिक्षा न करनी पड़ें इसके लिए इस बार भी चारधाम यात्रा में धामों के दर्शन के लिए टोकन/स्लॉट की व्यवस्था की गई है। चारधाम यात्रा को लेकर संयुक्त यात्रा रोटेशन केन्द्र ऋषिकेश के साथ ही परिवहन विभाग ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिवहन विभाग ने ऋषिकेश में 2000 बसों, हरिद्वार में 600 बसों और हर्बटपुर में 100 बसों की व्यवस्था की है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this