Home उत्तराखंड न्यूज़ अल्टो कार 50 मीटर खाई में गिरी, 5 लोगों के घायल होने की खबर
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बररुद्रप्रयाग

अल्टो कार 50 मीटर खाई में गिरी, 5 लोगों के घायल होने की खबर

नंदन सिंह रजवार ने इस दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि आपदा कंट्रोल को मिली सूचना के अनुसार सतेराखाल-थलासू के बीच एक अल्टो कार सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 5 लोगों के घायल होने की खबर है।

सतेराखाल-थलासू के मध्य वाहन संख्या-यूपी/12-2695 अल्टो कार वीएक्सआई के दुर्घटनाग्रस्त होने से वाहन में सवार 5 व्यक्ति घायल हो गए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी के नेतृत्व में डीडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम द्वारा दुर्घटना स्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू किया गया तथा घायलों को एम्बुलेंस वाहन 108 के माध्यम से जिला चिकित्सालय लाया गया।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने उक्त दुर्घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अवगत कराया कि बुधवार को आपदा कंट्रोल को मिली सूचना के अनुसार सतेराखाल-थलासू के बीच एक अल्टो कार सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई है।

सूचना मिलते ही त्वरित कार्यवाही हेतु उनकी उपस्थिति में एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीम द्वारा घटना स्थल में पहुंचकर घायलों का रेस्क्यू किया गया तथा 108 के माध्यम से उन्हें जिला चिकित्सालय लाया गया।

उन्होंने बताया कि वाहन में चालक समेत कुल 5 लोग सवार थे। बताया कि घायलों में अरविंद नेगी, उम्र-35 वर्ष, पंकज नेगी उम्र-22 वर्ष, अमन नेगी, उम्र-20 वर्ष, मनजीत सिंह, उम्र-23 वर्ष तथा राहुल नेगी, उम्र-25 वर्ष शामिल हैं जिनके उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...