गौरतलब हो उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों मे संपन्न हुए लोकसभा चुनाव परिणामों मे कई दिग्गज नेताओं ने भारी बहुमत प्राप्त कर विपक्षी पार्टी को मात देकर जीत हासिल की है। इसके साथ ही अब इलेक्शन कमिशन ने विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव को लेकर तिथि निर्धारित की है। जिसमें उत्तराखंड की भी दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है।
14 जून को नॉमिनेशन शुरू होगा
21 जून अंतिम तिथि नॉमिनेशन की आखिरी तारिक
26 जून बुधवार तक स्क्रूटिनी
10 जुलाई वोटिंग
13 जुलाई काउंटिंग
हरिद्वार और चमोली जिले में फिर लागू हुई आचार संहिता
बद्रीनाथ में 210 पोलिंग स्टेटशन 1002,145 इलेक्टर्स
2566 सर्विस
मंगलौर में 132 पोलिंग स्टेशन, 119930 इलेक्टर, 255 सर्विस
12 जून से रिज़र्व ईवीएम की जांच की प्रकिर्या शुरू होगी
इसमे बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीटों पर होगा उपचुनाव ।
बता दें 14 जून को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा जिसके पश्चात 21 जून को नामांकन की आख़िरी तारीख़ रखी जाएगी वहीं दूसरी ओर 26 जून को नाम वापसी की तिथि घोषित की गई है। 10 जुलाई को उत्तराखंड की बद्रीनाथ और मंगलौर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा जबकि 13 जुलाई को दोनों सीटों की होगी मतगणना। इसके बाद 15 जुलाई को उपचुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे इतना ही नही यह चुनाव अलग- अलग 7 राज्यों की 13 विधानसभा में होंगे।


Leave a comment