Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ एसआईएचएम रामनगर में डेढ़ वर्षीय ट्रेड डिप्लोमा के लिए आवेदन शुरू
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

एसआईएचएम रामनगर में डेढ़ वर्षीय ट्रेड डिप्लोमा के लिए आवेदन शुरू

पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त फूड प्रोडक्शन तथा फूड एण्ड बेवरेज सर्विस के डिप्लोमा कार्यक्रमों के लिए उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा नवनिर्मित एसआईएचएम रामनगर में भर्ती हेतु आवेदन शुरू किये गये हैं।

आवेदन के लिए न्यूनतम पात्रता बारहवीं पास है। डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा कार्यक्रमों में 30-30 सीटें हैं। आवेदन की अधिक जानकारी तथा आवेदन फॉर्म https://uttarakhandtourism.gov.in तथा https://ihmddn.com  से डाउनलोड किये जा सकते हैं। उपरोक्त पाठ्यक्रमों में प्रवेश पहले आओ पहले पाओ आधार पर दिया जायेगा।

रामनगर तथा उसके आस-पास के क्षेत्र के युवा जो होटल व्यवसाय में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह संस्थान शीघ्र ही एनसीएचएमसीटी, भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त होटल प्रबन्धन डिग्री कार्यक्रम भी संचालित करेगा।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...