बदरीनाथ हाईवे पर सेना के जवानों की बस पलटी, कुछ जवानों को लगी हल्की चोटें

बदरीनाथ हाईवे पर सेना के जवानों की बस पलटी, कुछ जवानों को लगी हल्की चोटें

उत्तराखंड के चमोली ज़िले में आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सेना के जवानों को लेकर जा रही एक बस बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर सोनल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कुछ जवानों को हल्की चोटें आईं, जबकि सभी अन्य जवान सुरक्षित बताए गए हैं।

सेना की यह बस जोशीमठ से रायवाला की ओर जा रही थी। सोनल के समीप अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बस को खाई की ओर जाने से रोक कर पहाड़ी की दिशा में मोड़ दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बस सड़क पर ही पलट गई। बताया जा रहा है कि इस में 31 जवान सवार थे। इसमें से कुछ सैनिकों के घायल होने की खबर है।

हादसे की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। चमोली पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामूली रूप से घायल जवानों को 108 एंबुलेंस की सहायता से उप-जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

गौरतलब है कि चमोली जिला पूर्ण रूप से पर्वतीय क्षेत्र है, जहां एक ओर ऊंचे पहाड़ हैं तो दूसरी ओर गहरी खाइयां और बहती नदियां हैं। बरसात के मौसम में यहां की सड़कें और भी खतरनाक हो जाती हैं, क्योंकि लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इस वजह से ऐसे हादसों की आशंका बनी रहती है।

प्रशासन द्वारा लगातार यात्रियों और चालकों को सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। विशेष रूप से पर्वतीय मार्गों पर यात्रा के दौरान वाहन की गति नियंत्रित रखना, मौसम की स्थिति पर नजर रखना और प्रशिक्षित चालकों द्वारा ही वाहनों का संचालन किया जाना अत्यंत आवश्यक है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this