Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून ऋषिकेश की ये दीवारें बोल रही हैं…. देखिए गंगा के साथ रची-बसी संस्कृति का मनोरम दृश्य
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

ऋषिकेश की ये दीवारें बोल रही हैं…. देखिए गंगा के साथ रची-बसी संस्कृति का मनोरम दृश्य

कलाकार अपने हुनर से बेजान दीवारों में भी जैसे जान डाल देते हैं। ऋषिकेश में साईं घाट के पास आस्था पथ से होकर अगर आप गुजरेंगे तो इस तस्वीर का आकर्षण आपको अपनी तरफ खींच लेगा। जी हां, दृश्य भी ऐसा जैसे हमसे बातें कर रही हो। यहां 400 स्क्वायर फीट लंबी दीवार पर गजब की कलाकारी की गई है।

दीवार पर गोमुख, देवप्रयाग संगम, राफ्टिंग, ऋषिकेश का त्रिवेणी घाट और हरिद्वार घाट को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। तीर्थ नगरी के प्रसिद्ध फाइन आर्टिस्ट राजेश चन्द्र और उनके तीन साथियों ने मिलकर अद्भुत दृश्य उकेरा है। ऋषिकेश नगर निगम के साथ मिलकर राजेश की टीम ने गंगा की यात्रा को गोमुख से लेकर हरिद्वार तक दिखाया है।

राजेश की टीम में अमरजीत सिंह राणा, सागर राजभर और सानिया बिष्ट शामिल हैं, जिनके काम की खूब प्रशंसा हो रही है। इस चित्र में सिर्फ गंगा का पौराणिक चित्रण ही नहीं बल्कि उसके हर जगह दिखने वाले प्रभाव को भी दिखाया गया है।

राजेश के इस चित्र में हिमालय, गोमुख, देवप्रयाग कौडियाला, ऋषिकेश त्रिवेणी घाट व हरिद्वार हरकी पैड़ी का सजीव चित्रण है।

ऋषिकेश के इस नए सेल्फी स्पॉट को आम जन व विदेशी पर्यटक भी बहुत पसंद कर रहे हैं। वे इसके साथ तस्वीर लेकर साझा करते रहते हैं। अभी राजेश की टीम का नगर निगम के साथ मिलकर प्लान है कि इस श्रृंखला को गंगा सागर तक दिखाया जाए ताकि लोगों को गंगा की स्वछता के प्रति जागरूक किया जा सके। राजेश ने अपनी टीम के साथ मिलकर इस पेंटिंग को बनाने की एक वीडियो फिल्म भी तैयार की है, जिसे वह जल्दी रिलीज करेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...