Home उत्तराखंड न्यूज़ महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार व उत्पीड़न को लेकर आर्येन्द्र शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को सौपा ज्ञापन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरदेहरादून

महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार व उत्पीड़न को लेकर आर्येन्द्र शर्मा ने पुलिस महानिदेशक को सौपा ज्ञापन

उत्तराखंड में महिलाओं के प्रति बढ़ते अत्याचार व उत्पीड़न की घटनाओं के सम्बंध में कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को ज्ञापन सौपा है।

उत्तराखंड में प्रत्येक महिला की सुरक्षा की जिम्मेदारी हम सभी की है लेकिन पुलिस विभाग को पूरी गम्भीरता के साथ पूरे प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान किया जाना चाहिए। यह बात कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा ने कही। उन्होंने पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया है कि प्रदेश में महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधिक मामलों से आये दिनों बलात्कार एवं सामूहिक बलात्कार के जघन्य घटनायें घटित हो रही हैं। इस सम्बन्ध में पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी प्रकार कि कोई ठोस विवेचना नहीं की जा रहीं है, जिस कारण आये दिनों हो रही बलात्कारी घटनाओं से कई महिलाओं/बालिकाओं को अपनी जान तक गवानी पड़ रहीं है।

उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस विभाग द्वारा समय पर अपराधियों को दंडित नहीं किया जाता है। जिस कारण बलात्कारियों के हौसले बुलन्द हो रहें है, जिसके बाद एक के बाद एक जघन्य घटना घटित होती आ रही है तथा पुलिस मौन बनी रहती है। पुलिस व्यवस्था महिला सुरक्षा के प्रति निष्क्रीय साबित हो रही है। उत्तराखंड जैसी पावन भूमि पर किसी बेटी के साथ ऐसी दरिंदगी करने के बारे में काई सोच भी ना पाये। ऐसे दोषियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को कठोर से कठोर कानूनी कार्यवाही करनी चाहिए, जिससे इस प्रकार की घटनओं की पुनरावृत्ति न हो।

आर्येन्द्र शर्मा ने पुलिस महानिदेशक से कहा कि आपसे अपेक्षा की जाती हैं कि आप अपने स्तर से फेसबुक तथा अन्य सोशल नेटवर्किंग साइट्स/इंटरनेट पर अग्रसक्रिय (प्रोएक्टिव) रहते हुए कानूनी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि आपके संज्ञान में लाना है कि महिलाओं के प्रति बढ़ रहीं हिंसक बलात्कारी घटनाओं को मध्य नजर रखते हुये कोई ठोस कानूनी कार्यवाही की जाये जिससे कि लोग ऐसा करने से बाज आये और ऐसी घटनाओं पर लगाम लग सके।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...