Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ असद खान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बरहरिद्वार

असद खान ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

एक लम्बे समय से कांग्रेस पार्टी के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर चले पूर्व कैबिनेट मंत्री असलम खान के बेटे असद खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आज हरी गंगा फार्म हाउस हरिद्वार में भाजपा की शपथ ली है।

असद खान ने हरिद्वार के भाजपा के लोकसभा के उम्मीदवार त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए, इस अवसर पर उनके सैकड़ों समर्थकों ने भी भाजपा की सदस्यता ली।

असद खान के भाजपा में जाने से कांग्रेस में हलचल मची हुई है। असद खान के भाजपा में जाने से कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कयास लगाए जा रहे है कि वर्षो से कांग्रेस को वोट देते आ रहे बंदरजूड़ गांव के निवासी इस बार भाजपा का समर्थन करेंगे, जो कांग्रेस के लिए घातक साबित हो सकता है।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में राव नोशाद, राव सहजाद, कुर्बान, फुरकान, सफीक, अरस्लान, सगीर अहमद, हुसैन, शोकीन, कमलजीत, करमजीत, मनजीत सिंह, रिंकू सिंह आदि समर्थकों ने भाजपा की सदस्यता ली।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...