Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पिथौरागढ़ आपदा पीड़ितों के दर्द पर कैसे मरहम लगा रहा सत्कर्मा मिशन, देखिए तस्वीरें
पिथौरागढ़उत्तराखंड न्यूज़

आपदा पीड़ितों के दर्द पर कैसे मरहम लगा रहा सत्कर्मा मिशन, देखिए तस्वीरें

कोरोना काल में जब लोगों के पास खाने-पीने की किल्लत हो गई, रोजगार छूट गए, ऐसे में उत्तराखंड में एशियन सत्कर्मा मिशन जैसी सामाजिक संस्थाएं बेहतरीन काम कर रही हैं। स्वामी वीरेंद्रानंद जी महाराज के मार्ग निर्देश में फिलहाल यह अभियान आपदा प्रभावित लोगों, रेस्क्यू में लगे सेना के जवानों, पुलिसकर्मियों एवं फंसे हुए लोगों के लिए चामी में चलाया जा रहा है।

मिशन की ओर से ‘सत्कर्मा किचन’ संचालित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को लगातार भोजन कराया जा रहा है।

स्वामी वीरेंद्रानन्द जी महाराज खुद मौके पर जाकर अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जा सके।

राहत शिविर में सत्कर्मा मिशन द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया, जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके।

स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज सत्कर्मा किचन चला रहे अपने सदस्यों को अनवरत चलाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं और लोगों की मदद में हाथ भी बंटाते हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...