Home शिलांग शिलांग में आयोजित असम राइफल्स इंस्पेक्टर जनरल्स कॉन्फ्रेंस 2025, सीमाओं की सुरक्षा और संचालनिक उत्कृष्टता पर जोर
शिलांगअसम राइफल्सताज़ा ख़बरफ़ौजशिलांगस्पेशल

शिलांग में आयोजित असम राइफल्स इंस्पेक्टर जनरल्स कॉन्फ्रेंस 2025, सीमाओं की सुरक्षा और संचालनिक उत्कृष्टता पर जोर

शिलांग में आयोजित असम राइफल्स इंस्पेक्टर जनरल्स कॉन्फ्रेंस 2025 में सीमाओं की सुरक्षा, संचालनिक तत्परता और सैनिकों के कौशल विकास पर जोर दिया गया। सम्मेलन में भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिए रणनीतिक तैयारियों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

असम राइफल्स इंस्पेक्टर जनरल्स कॉन्फ्रेंस 2025 का आयोजन लेटकोर, शिलांग स्थित असम राइफल्स के मुख्यालय (डायरेक्टरेट जनरल) में 03-04 नवम्बर को किया गया। इस सम्मेलन की अध्यक्षता असम राइफल्स के डायरेक्टर जनरल लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने की। सम्मेलन में विभिन्न फॉर्मेशन कमांडर, बटालियन कमांडर और मुख्यालय डीजीएआर एवं फॉर्मेशनों के स्टाफ अधिकारी उपस्थित रहे।

लेफ्टिनेंट जनरल विकास लखेड़ा ने बल के सभी रैंकों की सराहना करते हुए कहा कि असम राइफल्स ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उच्च स्तर की पेशेवरता और समर्पण का परिचय दिया है। उन्होंने भारत-म्यांमार सीमा की सुरक्षा और उसकी पवित्रता बनाए रखने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि असम राइफल्स को भविष्य में उत्पन्न होने वाली किसी भी परिस्थिति और सुरक्षा चुनौती के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए।

सम्मेलन के दौरान कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें असम राइफल्स की क्षमता और युद्ध कौशल (Combat Potential) को और सशक्त बनाने, नई पीढ़ी के हथियार प्रणालियों एवं सैन्य उपकरणों के अधिग्रहण के लिए रोडमैप तैयार करने, तथा विभिन्न फॉर्मेशनों और इकाइयों के बीच श्रेष्ठ अनुभवों और सीखे गए सबकों को साझा करने जैसे बिंदु शामिल रहे। साथ ही सैनिकों के प्रशिक्षण और कौशल विकास पर भी विशेष जोर दिया गया।

डायरेक्टर जनरल ने सभी फॉर्मेशन और यूनिट कमांडरों को उनके-अपने क्षेत्रों में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सराहा। उन्होंने बल को वर्तमान अस्थिर और गतिशील सुरक्षा वातावरण में सदैव सतर्क रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

असम राइफल्स इंस्पेक्टर जनरल्स कॉन्फ्रेंस 2025 ने कमांडरों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहाँ उन्होंने युद्ध क्षमता, संचालनिक तैयारी, प्रशासनिक विषयों और मानव संसाधन प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया।

सम्मेलन का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि असम राइफल्स के सभी सदस्य उच्चतम स्तर की संचालनिक तत्परता बनाए रखते हुए हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले...

धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य...

पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान...