Home उत्तराखंड न्यूज़ औली बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल, मास्टर प्लान के अंतर्गत किए जाएंगे विकास कार्य – सतपाल महाराज
उत्तराखंड न्यूज़पर्यटन

औली बनेगा अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल, मास्टर प्लान के अंतर्गत किए जाएंगे विकास कार्य – सतपाल महाराज

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औली के मास्टर प्लान पर एक बैठक की। उन्होंने कहा कि औली अब केवल सर्दियों का नहीं बल्कि वर्ष भर का पर्यटन स्थल बनेगा। इस बैठक में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर के अलावा पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ औली के मास्टर प्लान पर एक बैठक की। उन्होंने कहा कि औली अब केवल सर्दियों का नहीं बल्कि वर्ष भर का पर्यटन स्थल बनेगा। इस बैठक में सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर के अलावा पर्यटन विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि औली में स्कीइंग विलेज विकसित किया जाएगा। यहां पर वर्ष भर एडवेंचर टूरिज्म से संबंधित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। सर्दियों में यहां पर स्कीइंग का आयोजन किया जाएगा वहीं वर्ष के दूसरे हिस्से में ट्रैकिंग, हाईकिंग, रॉक क्लाइंबिंग जैसे खेलों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

सतपाल महाराज ने कहा कि छोटे बच्चों के लिए भी ट्रेनिंग स्लोप का निर्माण करवाया जाएगा और सभी आयु वर्गों के लिए सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मास्टर प्लान के अंतर्गत अधिकतम पर्यटकों को विशेष रूप से औली और आकर्षित करने हेतु व्यापक रूप से अवस्थापना विकास के कार्य किए जाएंगे।

ज्ञातव्य रहे कि औली उत्तराखंड का एक प्रमुख पर्यटक स्थल है जहां पर सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेने के लिए देश भर से पर्यटक आते हैं और यहां पर स्कीइंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...

उत्तराखंड में दिव्यांग युवाओं के लिए मुफ्त सिविल सेवा कोचिंग योजना शुरू, UPSC-UKPSC की करेंगे तैयारी

उत्तराखंड सरकार ने दिव्यांग युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें प्रशासनिक सेवाओं...