Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ बद्रीनाथ धाम को मिली इतने करोड़ की सौगात, इन्होंने दिया इतना बड़ा दान
उत्तराखंड न्यूज़ताज़ा ख़बर

बद्रीनाथ धाम को मिली इतने करोड़ की सौगात, इन्होंने दिया इतना बड़ा दान

अष्टाक्षरी स्वामीनारायण आश्रम बदरीनाथ द्वारा भगवान बदरीनाथ जी की पूजा चंदन- केशर हेतु 1 करोड़ 116 रूपये दान किये है। दान की धनराशि चैक के द्वारा मंदिर समिति को भेंट की गयी है। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि

श्री स्वामीनारायण आश्रम के चिन्ना स्वामीनारायण रामानुज जीयर स्वामी जी के सहयोग से दानी दाता आईपल्ली रामेश्वर राव, एवं आईपल्ली श्रीकुमारी ने एक करोड़ एक सौ सौलह रूपये का चैक भेंट किया है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, उपाध्यक्ष किशोर पंवार सभी सदस्यों एवं मुख्य कार्याधिकारी बी.डी.सिंह ने जीयर स्वामी स्वामीनारायण आश्रम एवं दानीदाताओं का आभार जताया है।

दानी दाताओं को प्रोत्साहित करने में श्री बदरीनाथ धाम के प्रभारी मंदिर अधिकारी राजेन्द्र चौहान का विशेष योगदान रहा। इससे पहले एक दानीदाता ने गुप्त दान के बतौर भगवान बदरीविशाल की भोग मंडी हेतु ढाई लाख से अधिक के नये बर्तन दान किये है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles